दिसंबर 2025 में धूम मचाने आ रहे हैं ये 5 Smartphones; Vivo X300 से OnePlus 15R तक यहां देखें लिस्ट
नवंबर 2025 स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए किसी ब्लॉकबस्टर महीने से कम नहीं रहा। OnePlus 15, Oppo Find X9 Pro, iQOO 15 और Realme GT 8 Pro जैसे बड़े फ्लैगशिप लॉन्च के बाद अब दिसंबर भी टेक लवर्स के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है।
साल का आखिरी महीना कई बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जिनमें फ्लैगशिप से लेकर मिड-रेंज तक सब शामिल है। अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुकना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यहां दिसंबर में आने वाले टॉप 5 स्मार्टफोन्स के बारे में जानिए।

Vivo X300 और X300 Pro
Vivo दिसंबर की शुरुआत अपनी X300 सीरीज़ के साथ कर रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Vivo X300 और Vivo X300 Pro दोनों 2 दिसंबर को लॉन्च होंगे।
दोनों स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर आधारित होंगे, जिसके साथ Vivo का इन-हाउस VS1 चिप और V3+ इमेजिंग चिप भी दिया जाएगा। कैमरा सेटअप इन फोन्स की सबसे बड़ी USP है।
- 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी सेंसर
- 50MP Samsung JN1 अल्ट्रावाइड
- 200MP टेलीफोटो कैमरा
कंपनी इस सीरीज को अल्ट्रा-फ्लैगशिप फोटोग्राफी एक्सपीरियंस के रूप में पेश कर रही है।
Redmi 15C
Xiaomi दिसंबर के शुरुआत में Redmi 15C लॉन्च कर सकता है। चीन में यह फोन दो वेरिएंट्स 4G और 5G में लॉन्च हुआ था।
4G वर्जन में Helio G81-Ultra चिपसेट मिलता है, जबकि 5G मॉडल में Dimensity 6300 दिया गया है।
इसके प्रमुख फीचर्स
- 6000mAh बैटरी
- 33W चार्जिंग
- IP64 रेटिंग
भारत में इसकी कीमत लगभग ₹11,499 से शुरू हो सकती है, जो इसे बजट सेगमेंट में एक पावरफुल ऑप्शन बनाती है।
OnePlus 15R
OnePlus अपने यूजर्स के लिए दिसंबर को खास बनाने वाला है। कंपनी ने पुष्टि की है कि OnePlus 15R को 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।
यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलेगा, यानी परफॉर्मेंस में यह बड़ा अपग्रेड लेकर आएगा।
मुख्य हाईलाइट्स
- Charcoal Black और Mint Breeze कलर ऑप्शन
- अमेजन एक्सक्लूसिव सेल
- कीमत ₹50,000 से कम होने की उम्मीद
- इसके साथ कंपनी OnePlus Pad Go 2 भी पेश करेगी।
Realme P4x
Realme का नया मिड-रेंज पावरहाउस Realme P4x भारत में 4 दिसंबर को लॉन्च होगा और Flipkart पर उपलब्ध रहेगा।
संभावित फीचर्स
- MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट
- 144Hz हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले
- 7000mAh बड़ी बैटरी
- 45W फास्ट चार्जिंग
- कंपनी इसे ₹16,000 से कम में लॉन्च करेगा।
Oppo Reno 15C
Oppo अपनी Reno सीरीज में नया एडिशन Reno 15C दिसंबर 2025 में चीन में लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि भारत लॉन्च की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह स्मार्टफोन एक स्टाइलिश, कैमरा-फोकस्ड मिड-रेंज डिवाइस होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo इसे स्टाइल और फोटोग्राफी दोनों को पसंद करने वाले यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए तैयार कर रहा है।
दिसंबर 2025 स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए बेहद शानदार साबित होने वाला है। फोटोग्राफी-फोकस्ड Vivo X300 सीरीज़, हाई-परफॉर्मेंस OnePlus 15R, बजट-पावर Redmi 15C और बड़े बैटरी वाले Realme P4x-हर सेगमेंट के यूज़र के लिए कुछ न कुछ खास आने वाला है। अपग्रेड का प्लान है? तो थोड़ा इंतज़ार करें, दिसंबर आपके लिए बेहतर ऑप्शन लेकर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








