Home
Mobile

iPhone 16 Pro को टक्कर देने वाले 5 Android स्मार्टफोन; कैमरा, बैटरी और AI में भी आगे!

अगर आप iPhone 16 Pro खरीदने की सोच रहे हैं, तो जरा ठहरिए! 2025 में ऐसे कई Android फ्लैगशिप फोन मार्केट में हैं जो न सिर्फ कीमत में बेहतर हैं, बल्कि कुछ फीचर्स के मामले में iPhone 16 Pro को पीछे भी छोड़ते हैं।

चाहे बात कैमरे की हो, डिस्प्ले क्वालिटी की या बैटरी बैकअप की, ये फोन उस प्रीमियम एक्सपीरियंस को नई परिभाषा दे रहे हैं जो अब तक सिर्फ iPhone से जुड़ा माना जाता था। यहां हम आपको ऐसे 5 Android फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं जो iPhone 16 Pro के लिए 2025 का सबसे मजबूत चैलेंज साबित हो सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

iPhone 16 Pro को टक्कर देने वाले 5 Android स्मार्टफोन

Vivo X200 Pro

  • इस फोन की कीमत ₹70,999 रुपये है, Vivo X200 Pro अपनी Zeiss ऑप्टिक्स तकनीक और 200MP के पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ एक कैमरा पॉवरहाउस साबित हुआ है।
  • इसमें 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है जो 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक जाता है, यानी धूप में भी क्रिस्टल-क्लियर विजिबिलिटी के समय से काम आएगा।
  • इसका 6000mAh बैटरी पैक और 90W फास्ट चार्जिंग इसे परफॉर्मेंस और पावर दोनों में लीडर बनाते हैं।
  • कई रिव्यूज के मुताबिक, इसका कैमरा डिटेल्स और कलर डेप्थ के मामले में iPhone 16 Pro को कड़ी टक्कर देता है।

OPPO Find X8 Pro

  • प्रीमियम डिजाइन और सुपर जूम टेक्नोलॉजी वाले इस डिवाइस की कीमत ₹89999 है।
  • Oppo Find X8 Pro उन लोगों के लिए है जो iPhone जैसा फ्लैगशिप लुक चाहते हैं लेकिन Android की फ्लेक्सिबिलिटी के साथ, तो ये इसे चुन सकते हैं।
  • इसमें 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया गया है, जो AI-आधारित परफॉर्मेंस बूस्ट देता है।
  • इसका 50MP ट्रिपल-कैमरा सिस्टम 6x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है, जो iPhone के टेलीफोटो लेंस से बेहतर रेंज देता है।
  • Android 15 पर चलने वाला यह फोन नए प्राइवेसी फीचर्स और बेहतर मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस देता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra

  • इसकी कीमत ₹83,965 रुपये है, जो Samsung का यह फोन हर मायने में "Android का iPhone" कहा जा सकता है।
  • Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आने वाला S24 Ultra न सिर्फ फास्ट है बल्कि प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए बेस्ट माना जा रहा है।
  • इसका 200MP का क्वाड-कैमरा सिस्टम और S-Pen सपोर्ट इसे iPhone से अलग और एडवांस बनाते हैं।
  • 5000mAh की बैटरी और 6.8 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले आपको लंबे समय तक बिना रुकावट एक्सपीरियंस देता है।

OnePlus 13

  • ये फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के साथ मास्टर बैटरी बैकअप देने वाला खास फोन है, जिसकी कीमत ₹89,999 है।
  • OnePlus 13 को 2025 में "The Flagship Killer Reloaded" कहा जा रहा है।
  • इसमें 6.82-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है।
  • कैमरे में 50MP का ट्रिपल सेटअप है जो डिटेल्स और डायनामिक रेंज में iPhone से टक्कर लेता है।
  • इसकी 6000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी आपको लगभग दो दिन का बैकअप दे सकती है, जो iPhone के मुकाबले बड़ा फायदा है।

Xiaomi 15 Ultra

  • ये फोन पॉवर, परफॉर्मेंस और प्रीमियम एक्सपीरियंस का संगम है, जिसकी कीमत ₹99999 है।
  • Xiaomi 15 Ultra उन यूजर्स के लिए है जो "value for luxury" तलाशते हैं।
  • Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 50MP क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ यह फोन वीडियो और फोटो दोनों में कमाल करता है।
  • 6.73 इंच के LTPO AMOLED डिस्प्ले में 68 बिलियन कलर्स सपोर्ट के कारण इसका विजुअल एक्सपीरियंस iPhone के बराबर है।
  • 5410mAh की बैटरी और MIUI 16 का स्मूद इंटरफेस इसे एक प्रीमियम ऑल-राउंडर बनाता है।

2025 में Android ब्रांड्स सिर्फ हार्डवेयर पर नहीं, बल्कि AI-सक्षम सॉफ्टवेयर, इकोसिस्टम इंटीग्रेशन और लंबे अपडेट सपोर्ट पर भी फोकस कर रहे हैं।
ऐसे में अगर आप iPhone 16 Pro पर ₹1.5 लाख खर्च करने जा रहे हैं, तो इन फ्लैगशिप Android विकल्पों को जरूर देखें, ये आपको लगभग वही एक्सपीरियंस आधी कीमत में दे सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Top 5 Smartphones That Can Beat iPhone 16 Pro in 2025 Better Cameras, Bigger Batteries & Smarter AI
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X