Home
Mobile

Smartphone Under 15K: 15000 रुपये से कम में आते हैं ये बेस्ट बजट स्मार्टफोन्स; कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस

Smartphone Under 15K: आज के समय में जब स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, तब एक अच्छा, बेहतरीन फीचर वाला स्मार्टफोन 15,000 रुपये की रेंज में ढूंढना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। बहुत से ब्रांड्स ऐसे हैं, जो अब भी इस बजट में ऐसे फोन पेश कर रहे हैं जो दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा और लंबे बैटरी बैकअप के साथ आते हैं। अगर आप भी इस रेंज में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम यहां 7 बेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

15000 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये 7 स्मार्टफोन

Redmi 13C 5G

इस फोन की कीमत 12,499 रुपये है। Redmi 13C 5G इस बजट में एक शानदार 5G फोन है जो MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 6.74-इंच का 90Hz डिस्प्ले है और 50MP का मेन कैमरा मौजूद है।

5000mAh की बैटरी मिलती है, जिससे आप इस फोन को बिना किसी समस्या के दिन भर चला सकते हैं। ऐसे में जो लोग गेमिंग, ब्राउजिंग और स्टाइल के शौकीन हैं उनके लिए यह फोन परफेक्ट है।

Realme Narzo N55

ये फोन डिस्प्ले और कैमरा का शानदार कॉम्बिनेशन है, जिसकी कीमत 10,999 रुपये है। इस फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर, 6.72 इंच का FHD+ 90Hz डिस्प्ले और 64MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। 5000mAh बैटरी के साथ यह डिवाइस विजुअल और कैमरा क्वालिटी पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है।

iQOO Z6 Lite 5G

इस लिस्ट में अगला नाम iQOO Z6 Lite 5G का है। ये ब्रांड आमतौर पर गेमिंग डिवाइस के लिए जाना जाता है। इस फोन की कीमत 13,999 रुपये है। अगर आप कम बजट में पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए एक फोन की तलाश में हैं, तो ये बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

iQOO Z6 Lite 5G इस रेंज में Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें 120Hz का स्मूद डिस्प्ले दिया गया है। इसका 50MP का कैमरा और 5000mAh की बैटरी इसे एक ऑल-राउंडर बनाता है। गेमिंग और परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के लिए यह बेहतरीन विकल्प है।

Samsung Galaxy M04

सैमसंग अपने बजट फोन के लिए काफी चर्चा में रहता है। ऐसे में अगर आप एक बजट फोन की तलाश में हैं, जो क्लीन UI और जानें-माने ब्रांड की विश्वसनीयता देता है तो आप इस फोन के बारे में सोच सकते हैं।

Samsung Galaxy M04 की कीमत 7,999 रुपये है, जिसमें MediaTek Helio P35 प्रोसेसर, 13MP+2MP का कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है। सैमसंग के One UI के साथ यह फोन भरोसेमंद और स्टेबल परफॉर्मेंस चाहता है उनके लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

Lava Blaze 5G (2024)

इस फोन की कीमत 10,999 रुपये है। इसकी सबसे खास बात ये है कि यह Made in India फोन है, जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ आता है। Lava Blaze 5G Dimensity 6020 प्रोसेसर, 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले और 50MP डुअल कैमरा के साथ आता है। इसकी 5000mAh की बैटरी और मजबूत बिल्ड क्वालिटी इसे एक वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट बनाती है।

Motorola G13

अगर आप स्टॉक एंड्रॉयड के शौकीन हैं तो ये फोन आपके लिए ही है। इस फोन को केवल 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में आपको Motorola G13 Helio G85 प्रोसेसर, 6.5 इंच 90Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी की सुविधा मिलती है। स्टॉक एंड्रॉयड और रेगुलर अपडेट्स के साथ यह फोन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को अहमियत देने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

Infinix Zero 5G 2023

इस फोन की कीमत 14,999 रुपये है, लेकिन अगर आप बहुत ही कम कीमत में प्रीमियम स्पेसिफिकेशंस के साथ दमदार फोन चाहते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस फोन में आपको Dimensity 920 प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल कैमरा और 5000mAh की बैटरी की सुविधा मिलती है। बता दें कि यह फोन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और मीडिया कंजंप्शन के लिए शानदार ऑप्शन है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X