भारत में 2025 के सबसे बेहतरीन किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की यहां देखें लिस्ट
आज हम आपके लिए अपने इस आर्टिकल में 2025 के सबसे किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की एक खास लिस्ट लेकर आए हैं। भारतीय बाजार के लिए चुने गए ये बेहतरीन स्मार्टफोन्स शानदार फीचर्स और बेहतरीन प्रदर्शन के साथ आपके बजट में फिट बैठते हैं। तो आइए आगे 2025 के सबसे स्मार्ट और किफायती फ्लैगशिप फोन्स के बारे में सभी डिटेल्स जानते हैं।
iPhone 16: सबसे पहले बात करेंगे Apple iPhone 16 की, सितंबर 2024 में लॉन्च हुआ Apple iPhone 16 अपनी आकर्षक डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में एक प्रमुख ऑप्शन बनकर उभरा है।

79,900 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ यह आईफोन 16 अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन की तुलना में अधिक सुलभ है। नए कैमरा प्लेसमेंट और समर्पित कैमरा बटन के साथ यह फोन आपको 48MP डुअल कैमरा फोन्स, फेस ID सुरक्षा और IP68 वाटर रेसिस्टेंस जैसे शानदार फीचर्स ऑफर करता है।
इस फोन में 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR LED डिस्प्ले और Apple के इकोसिस्टम में फिट होने के कारण यह एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप ऑप्शन है। अगर आप पहले से Apple के यूजर हैं, तो यह फोन निश्चित तौर पर आपके लिए एक बेहतरीन अपग्रेड हो सकता है।
OnePlus 12: इसके बाद बात करते हैं, वनप्लस 12 की, जिसने 2024 में किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की दुनिया में एक नई मिसाल कायम की है। प्रीमियम डिजाइन, शानदार हार्डवेयर और बेहतरीन कैमरे के साथ यह स्मार्टफोन अब आकर्षक छूट और डील्स के कारण और भी बजट-फ्रेंडली हो चुका है।
इस फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.82-इंच 2K_LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसे कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC चिपसेट के साथ उपलब्ध कराया है, जिसमें 5,400mAh बैटरी और 100W वायर्ड चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स भी मिलते हैं। यह स्मार्टफोन 50,000 रुपये के आस-पास की कीमत में मिल रहा है।
Xiaomi 14: शाओमी 14 ने प्रीमियम स्मार्टफोन्स के तौर पर अपनी पहचान बनाई है, लेकिन जल्द ही यह एक बहुत किफायती कीमत पर उपलब्ध हो गया, जिससे यह भारतीय बाजार में सबसे बेहतरीन बजट फ्लैगशिप बन गया। 47,999 रुपये की कीमत में आने वाला यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस है।
इसके अलावा इसमें आपको तीन 50MP कैमरे और 4610mAh की बैटरी, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 6.36-इंच LTPO OLED डिस्प्ले और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ Xiaomi 14 एक प्रीमियम अनुभव को सस्ती कीमत पर पेश करता है। अगर आप किफायती फ्लैगशिप चाहते हैं, तो Xiaomi 14 आपके लिए के बेहतरनी ऑप्शन है।


Click it and Unblock the Notifications








