2024 के सबसे किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की यहां देखें लिस्ट
फ्लैगशिप स्मार्टफोन बाजार आजकल पहले से कहीं ज्यादा प्रतिस्पर्धा हो चुका है, जहां निर्माता लगातार नई टेक्नोलॉजी और डिजाइन की सीमाओं को छू रहे हैं। हालांकि ये फोन अक्सर महंगे होते हैं, जो अधिकांश लोगों के बजट से बाहर हो सकते हैं।
लेकिन कई ब्रांड अब परफॉर्मेंस या फीचर्स से समझौता किए बिना किफायती फ्लैगशिप ऑप्शन पेश कर रहे हैं, जो उत्कृष्ट प्रदर्शन और वाजिब कीमत के साथ आते हैं।

OnePlus 13 स्मार्टफोन किफायती कीमत पर फ्लैगशिप स्तर का परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसमें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8-सीरीज चिपसेट, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.82-इंच AMOLED डिस्प्ले और अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे शानदार फीचर्स हैं।
कैमरे के मामले में इसमें ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप है। फिलहाल यह केवल चीन में उपलब्ध है, लेकिन इसे 7 जनवरी 2025 को वैश्विक बाजार में लॉन्च जाएगा।
Vivo X200 एक स्टाइलिश, हाई प्रदर्शन और किफायती स्मार्टफोन है।Vivo X200 में 120Hz रिफ्रेश रेट, 6.67-इंच का OLED का डिस्प्ले मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 16GB तक रैम और 512GB स्टोरेज से जोड़ा गया है।
स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करते हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 200MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,800mAh की बैटरी है।
Oppo Find X8 एक किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसमें प्रीमियम डिजाइन और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसके अलावा इसमें डाइमेंशन चिप और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी है। इसमें माइक्रो-कवर्ड OLED पैनल भी है, जो एक शानदार डिस्प्ले अनुभव प्रदान करता है।
Nubia Z70 Ultra अपने प्रभावशाली कैमरा सिस्टम के लिए फेमस है, जिसमें OIS के साथ 64MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हैं।
यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट द्वारा संचालित है और इसमें एक आकर्षक डिजाइन के साथ 6.85-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले है, जिसमें पंच-होल कैमरा नहीं है, जो इसे एक बेहतरीन फुल-स्क्रीन एक्सपीरियंस प्रदान करता है।


Click it and Unblock the Notifications








