Home
Mobile

भारत में 2025 के सबसे बेहतरीन बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन्स की यहां देखें लिस्ट

हमने 2025 के सबसे बेहतरीन बजट स्मार्टफोन की एक लिस्ट तैयार की है, जो कीमत, प्रदर्शन और डिजाइन के बीच एक बेहतरीन संतुलन प्रदान करते है। इन डिवाइसेस में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हैं, जो किफायती कीमत पर उपलब्ध हैं।

यह लिस्ट उन स्मार्टफोन के लिए है जो एंट्री-लेंवल से एक कदम आगे हैं और यूजर्स को एक बेहतरीन एक्सपीरियंस देने का वादा करते हैं। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर सभी डिटेल्स बताते हैं।

2025 के सबसे बेहतरीन बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन्स की यहां देखें लिस्ट

OnePlus Nord CE 4: वनप्लस नॉर्ड सीई 4 बजट स्मार्टफोन क्षेत्र में एक मजबूत ऑप्शन है, जिसमें 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है। यह टेक्नोलॉजी मात्र 29 मिनट में फोन को फुल चार्ज कर देती है। इसके साथ ही इसकी 5500mAh की बैटरी इसे भारी यूजर्स के लिए आदर्श बनाती है।

अब इसे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले । बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आपको OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिल रहा है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा है।

Nothing Phone 2a: नथिंग का यह फोन अपने ब्रांड की मिनिमलिस्ट डिजाइन को जारी रखते हुए सिग्नेचर ग्लिफ इंटरफेस के साथ आता है। जिसमें एलईडी लाइव स्ट्रिप्स शामिल है जो नोटिफिकेशन इंडिकेटर या कैमरा फिल लाइट के रुप में काम करती है। यह फोन न केवल देखने में आकर्षक है, बल्कि अपनी किफायती कीमत के हिसाब से शानदार हीर्डवेयर भी ऑफर करता है।

इसमें मिलने वाली खासियतों की बात करें तो फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 प्रो चिप के साथ आता है, जो रोजाना के काम और गेमिंग को हैंडल करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP सेंसर वाला डुअल-कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी है। नथिंग फोन 2a सबसे बेहतरीन बजट स्मार्टफोन में से एक है।

Redmi Note 14 Pro: शाओमी की रेडमी नोट सीरीज का एक प्रमुख स्मार्टफोन है, जो बजट सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को मजबूत करता है। यह फ्लैगशिप सुविधाएं जैसे IP68 रेटिंग के साथ आता है, जो प्रीमियम फीचर्स को बजट कीमत पर उपलब्ध कराता है।

इस फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले बजट सेगमेंट में टॉप में से एक है, जिसमें HDR10+ और डॉल्बी विजन के साथ शानदार 1220 x 2712 रिजॉल्यूशन है। परफॉर्मेंस की बात करें तो मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 अल्ट्रा मिलता है, जिसे 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर है। जबकि, सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5500mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

2024 में सबसे अच्छा बजट स्मार्टफोन आपकी प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। यदि आप एक अनूठे डिजाइन और साफ सॉफ्टवेयर अनुभव की तलाश में हैं, तो Nothing Phone 2a आदर्श है। डिस्प्ले क्वालिटी और टिकाऊपन की चाह रखने वाले यूजर्स के लिए Redmi Note 14 Pro बेहतरीन रहेगा। वहीं OnePlus Nord CE 4 उन यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन होगा, जो फास्ट चार्जिंग और स्मूथ परफॉर्मेंस चाहते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Top budget friendly smartphones in india for 2025
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X