iPhone 17 Pro को टक्कर देने वाले टॉप कैमरा फोन्स; Vivo, Samsung और Google ने मचाई धूम
अगर आप iPhone 17 Pro के कैमरा क्वालिटी के दीवाने हैं लेकिन Apple इकोसिस्टम में बंधना नहीं चाहते, तो साल 2025 आपके लिए शानदार विकल्प लेकर आया है। इस साल Samsung, Google, Oppo और Vivo जैसी कंपनियों ने ऐसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं।
इनकी कैमरा परफॉर्मेंस iPhone 17 Pro को कड़ी टक्कर देती है। आइए जानते हैं कौन-से फोन इस मुकाबले में आगे हैं और क्या इन्हें 'iPhone किलर' कहा जा सकता है।

Google Pixel 10 Pro - ₹1,09,999
Google ने अपनी AI और computational photography की ताकत को Pixel 10 Pro में एक नए स्तर तक पहुंचा दिया है। इस फोन में 50MP का मुख्य सेंसर, 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल ज़ूम) और 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जो 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। फ्रंट में 42MP का अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा मौजूद है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में भी सक्षम है।
Pixel 10 Pro की खासियत इसका नेचुरल कलर रिप्रोडक्शन और नाइट मोड है जो लो-लाइट में भी शानदार डिटेल्स देता है। एक्सपोजर बैलेंस और HDR हैंडलिंग के मामले में यह iPhone 17 Pro से आगे नजर आता है।
Oppo Find X8 Ultra - ₹76,000
Oppo का Find X8 Ultra उन फोनों में से है जो कैमरा के मामले में किसी भी फ्लैगशिप को चुनौती दे सकता है। इसमें चार 50MP के सेंसर दिए गए हैं, जिनमें से दो पेरिस्कोप लेंस हैं - एक 3x और दूसरा 6x ज़ूम के साथ। इसका 1-इंच वाइड सेंसर बेहद डिटेल्ड और प्रोफेशनल-लेवल फोटोग्राफी प्रदान करता है।
Hasselblad कलर ट्यूनिंग और Dolby Vision 10-बिट वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर इसे फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए परफेक्ट बनाते हैं। हालांकि यह फोन भारत में आधिकारिक रूप से उपलब्ध नहीं है, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में इसकी काफी मांग है।
Samsung Galaxy S25 Ultra - ₹98,999
Samsung का Galaxy S25 Ultra कैमरा के मोर्चे पर किसी 'mini DSLR' से कम नहीं है। इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का पेरिस्कोप लेंस (5x ज़ूम), 10MP का टेलीफोटो (3x ज़ूम) और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है।
यह 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, HDR10+ और ProRAW सपोर्ट करता है। डिटेलिंग, डायनामिक रेंज और कलर डेप्थ के मामले में यह फोन iPhone 17 Pro को कई बार पछाड़ देता है। खासकर ज़ूम फोटोग्राफी और मून मोड में यह Samsung का अब तक का सबसे पावरफुल कैमरा फोन साबित हुआ है।
Oppo Find X8 Pro - ₹99,999
Find X8 Ultra का थोड़ा अधिक कॉम्पैक्ट लेकिन उतना ही पावरफुल वर्जन है Find X8 Pro। इसमें भी चार 50MP कैमरे हैं, जिनमें दो पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस हैं जो 6x तक ऑप्टिकल ज़ूम देते हैं।
Oppo ने Hasselblad ट्यूनिंग के साथ computational photography को और स्मूद बनाया है। पोर्ट्रेट और नाइट फोटोग्राफी के मामले में यह फोन iPhone 17 Pro को कड़ी टक्कर देता है। वीडियो मोड में Dolby Vision सपोर्ट और AI स्टेबिलाइज़ेशन इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन बनाते हैं।
Vivo X200 Pro - ₹94,999
Vivo ने अपने X-सीरीज़ के फ्लैगशिप में हमेशा कैमरा पर सबसे ज्यादा फोकस किया है, और X200 Pro इसका ताजा उदाहरण है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 200MP का टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है।
Zeiss ऑप्टिक्स और 8K वीडियो सपोर्ट इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। इसकी इमेज क्वालिटी में कलर एक्यूरेसी, बोकै इफेक्ट और डीटेल्स का लेवल वाकई प्रोफेशनल कैमरा जैसा अनुभव देता है। कई एक्सपर्ट रिव्यू में इसे iPhone 17 Pro का सबसे बड़ा कैमरा राइवल कहा गया है।
कौन सा है बेस्ट ऑप्शन
2025 का साल उन यूज़र्स के लिए खास है जो Apple से हटकर भी प्रीमियम कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं। Google Pixel 10 Pro AI फोटोग्राफी में आगे है, Samsung Galaxy S25 Ultra ज़ूम और वीडियो में लीड करता है, जबकि Vivo X200 Pro और Oppo Find X8 सीरीज़ अपनी डिटेलिंग और कलर प्रोसेसिंग से iPhone 17 Pro को सीधी चुनौती देते हैं।
कुल मिलाकर, अब "सिर्फ iPhone ही बेस्ट कैमरा फोन है" वाला मिथक टूट चुका है - क्योंकि Android ब्रांड्स ने 2025 में कैमरा टेक्नोलॉजी की परिभाषा ही बदल दी है।


Click it and Unblock the Notifications








