₹30000 से कम में DSLR-जैसा कैमरा एक्सपीरियंस! ये हैं बेस्ट ट्रिपल रियर कैमरा Smartphones
Camera Phones under 30000: अगर आप स्मार्टफोन पर बहुत ज़्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, लेकिन फिर भी बेहतरीन कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस की तलाश में हैं, तो 2025 में आपके पास शानदार विकल्प मौजूद हैं। अब अच्छी फोटोग्राफी सिर्फ महंगे फ्लैगशिप फोन्स तक सीमित नहीं रह गई है।
₹30000 के अंदर आने वाले कई स्मार्टफोन्स ऐसे हैं, जो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, ऑप्टिकल ज़ूम, OIS और AI इमेज प्रोसेसिंग जैसी खूबियों के साथ आते हैं।यहां हम ऐसे ही पांच बेहतरीन ट्रिपल रियर कैमरा स्मार्टफोन्स की बात कर रहे हैं, जो कीमत और कैमरा परफॉर्मेंस के बीच शानदार बैलेंस ऑफर करते हैं।

Xiaomi 14 Civi (₹26,249)
Xiaomi 14 Civi कैमरा लवर्स के लिए एक प्रीमियम फील देने वाला स्मार्टफोन है। इसमें 50MP + 50MP + 12MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 2x ऑप्टिकल ज़ूम और Leica ट्यूनिंग मिलती है। फोटो में कलर और डिटेल काफी नैचुरल दिखती है।
सेल्फी के लिए फोन में 32MP + 32MP का डुअल फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो व्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए शानदार है। यह फोन Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और 4700mAh बैटरी के साथ आता है, जिससे परफॉर्मेंस भी फ्लैगशिप लेवल की मिलती है।
Motorola Edge 60 Pro (₹29,570)
Motorola Edge 60 Pro कैमरा और डिस्प्ले दोनों के मामले में मजबूत दावेदार है। इसमें 50MP मेन कैमरा, 10MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम और OIS सपोर्ट करता है।
सेल्फी के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की 6.7-इंच P-OLED डिस्प्ले 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस देती है, जिससे आउटडोर यूज़ भी आसान हो जाता है। Gorilla Glass 7i इसे मजबूती भी देता है।
Realme 14 Pro+ (₹23,999)
Realme 14 Pro+ इस लिस्ट का सबसे वैल्यू-फॉर-मनी कैमरा फोन कहा जा सकता है। इसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है।
सेल्फी के लिए 32MP कैमरा मिलता है। फोन Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है, जो इसे पावर और कैमरा दोनों में मजबूत बनाता है।
Samsung Galaxy A55 (₹24,999)
Samsung Galaxy A55 उन यूज़र्स के लिए है, जो भरोसेमंद कैमरा और सॉफ्टवेयर चाहते हैं। इसमें 50MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो कैमरा दिया गया है।
32MP फ्रंट कैमरा और Super AMOLED डिस्प्ले इसे कंटेंट क्रिएशन के लिए बेहतर बनाते हैं। Exynos 1480 प्रोसेसर रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए स्मूद परफॉर्मेंस देता है।
Nothing Phone 3a (₹22,999)
Nothing Phone 3a अपने यूनिक डिजाइन के साथ-साथ कैमरा के लिए भी जाना जाता है। इसमें 50MP वाइड, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो इस प्राइस रेंज में काफी रेयर है। 32MP फ्रंट कैमरा, Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और 50W चार्जिंग इसे एक ऑल-राउंडर बनाते हैं।
अगर आपका बजट ₹30,000 के अंदर है और आप ट्रिपल रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो ये पांचों फोन बेहतरीन विकल्प हैं। चाहे आपको पोर्ट्रेट फोटोग्राफी पसंद हो, ज़ूम चाहिए या सोशल मीडिया के लिए शार्प फोटो-2025 में अच्छे कैमरे के लिए अब जेब ढीली करने की जरूरत नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








