3000 रुपये में टॉप 4G फोन: लंबी बैटरी लाइफ के साथ पाएं जबरदस्त फीचर्स
Top Feature Phones Under 3000:
आज भी कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें कीपैड स्मार्टफोन चलाना ज्यादा पसंद है। स्मार्टफोन की बढ़ती डिमांड के बीच भी फीचर्स फोन्स की मांग रहती है। अगर आप भी अपने लिए या फिर अपने किसी खास के लिए कीपैड लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बड़े काम की हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में आपको 3000 रुपये से कम दाम में कुछ ऑप्शंस बताने जा रहे हैं।
3000 रुपये से कम दाम में खरीदें टॉप फीचर्स फोन्स
JioPhone Prima 2:
यह एक किफायती कीपैड फोन है, जो आपकी बेसिक जरूरतों को पूरा करता है। इसमें क्वालकॉम प्रोसेसर और KiaOS ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो आपको फेसबुक, गूगल असिस्टेंट से लेकर यूट्यूब जैसे ऐप्स का उपयोग करने की सुविधा देता है। इसमें 2.4 इंच की कर्व्ड QVGA डिस्प्ले, 2000mAh बैटरी और Jiopay ऐप के जरिए UPI पेमेंट की फैसलिटी भी मिलती है। इसे आप 3000 से कम दाम मात्र 2,799 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Nokia 6310 (2024):
नोकिया के इस फीचर फोन को आप 3000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकेंगे। इस फोन में आपको 1450mAh की बैटरी मिलती है, जो 27 दिन की स्टैंडबाय बैटरी लाइफ ऑफर करता है। इसमें एंटरटेनमेंट के लिए स्नेक गेम और वायरलेस FM रेडियो शामिल है, जिसे हेडसेट के बिना सुना जा सकता है। इस फोन में LED फ्लैश के साथ 0.3 MP कैमरा, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm हे़डफोन जैक और USB टाइप -C पोर्ट मिलता है। इसे दो कलर ऑप्शन ब्लैक और ग्रीन में खरीदा जा सकता है।
Nokia 110 4G (2024):
यह एक कॉम्पैक्ट फोन है, जिसमें 2 इंच की डिस्प्ले और 4G कनेक्टिविट है। यह HD कॉलिंग और क्लाउड ऐप के जरिए ब्राउजिंग की सुविधा ऑफर करता है। फोन में नैनो-पैटर्न वाली सिरेमिक कोटिंग, 1000mAh की बैटरी, MP3 प्लेयर, फ्लैश के साथ मेन कैमरा और FM रेडियो के साथ स्नेक गेम है।


Click it and Unblock the Notifications