खत्म हुआ इंतजार, एपल ने लॉन्च किए आईफोन 7 और 7 प्लस
एपल फैन्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। लम्बे समय से हर कोई एपल के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की राह देख रहा था, जिसे एपल ने बुधवार रात को अपने स्मार्टफोन आईफोन 7 और 7 प्लस की लॉन्च के साथ ही पूरा कर दिया है। दोनों ही स्मार्टफोन के फीचर्स काफी कुछ लीक हुए फीचर्स से मिलते हैं वहीँ कुछ फीचर्स काफी नए और शानदार भी हैं।

नए आईफोन में शानदार डिस्प्ले है, पावरफुल हार्डवेयर है और यह फोन वॉटर रेसिस्टेंट भी हैं। इतना ही नहीं नए फ्लैगशिप आईफोन में iOS 10 दिया गया है जो कि आपको सीरी की सुविधा के साथ मिलता है।
चलिए नज़र डालते हैं आईफोन 7 सीरीज़ के इन नए स्मार्टफोन में दिए बेहद खास और जरुरी फीचर्स पर, जो हैं बिलकुल अलग।
शानदार डिज़ाइन
आईफोन के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन का डिज़ाइन बेहद खूबसूरत है। यह स्मार्टफोन हाई ग्रेड एलुमिनियम से बना है। एपल के ये दोनों ही नए स्मार्टफोन पांच रंगों में मौजूद होंगे, जेट ब्लैक, ब्लैक, गोल्ड, सिल्वर और रोज़ गोल्ड।
वॉटर रेसिस्टेंट
एपल के ये नए स्मार्टफोन ऐसे पहले आईफोन हैं जो वॉटर रेसिस्टेंट हैं। इन दोनों ही फोन में आईपी67 प्रोटेक्शन स्टैण्डर्ड दी गई है। यानी की एपल फैन्स के लिए एक और खुशखबरी।
टच आईडी
एपल ने अपने नए जनरेशन स्मार्टफोन में टच आईडी दी है। टच आईडी फ़ोर्स सेंसिटिव है और काफी तेज रिसपॉन्स करती है।
कैमरा सेंसर
एपल आईफोन 7 में 12मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया है, जिसके साथ इसमें f/1.8 अपर्चर और सिक्स पीस लेंस। इसमें क्वाड टोन एलईडी फ़्लैश है जो कि 60 प्रतिशत लो लाइट फोटो कैप्चर करता है।
आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस ऑडियो
ऐसा पहली बार हुआ है कि जब एपल ने अपने आईफोन में स्टीरियो स्पीकर्स दिए हैं। आईफोन 7 और 7 प्लस में दो स्टीरियो स्पीकर्स हैं। जो कि फोन के ऊपर और नीचे मौजूद हैं। एपल के अनुसार इनकी साउंड एक दम शानदार है।
3.5 mm जैक को बाय-बाय
जैसा कि उम्मीद थी और कई लीक्स में कहा भी गया था, एपल ने अपने इन दोनों नए स्मार्टफोन म एं 3.5mm जैक को अलविदा कह दिया है।
वायरलेस एपल एयरपॉड्स
एपल ने अपने स्मार्टफोन के साथ एक नया प्रोडक्ट दिया है जो कि है आपका एपल एयरपॉड्स। यह एयरपॉड्स एक नई टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कि ब्लूटूथ से जुड़ी नहीं है। इनमें एक छोटी सी चिप जिसे 'W1' वायरलेस चिप कहते हैं दी है।
परफॉरमेंस
नई जनरेशन के आईफोन में एपल ए10 फ्यूज़न दिया गया है, जो कि पिछले साल दिए ए9 चिप से 40 प्रतिशत फ़ास्ट है। साथ ही यह चिपसेट क्वाड कोर है, जो कि काफी फ़ास्ट है।


Click it and Unblock the Notifications







