Amazon Prime Day 2024 पर टॉप 5 स्मार्टफोन डील्स, जानें ऑफर
Amazon Prime Day Sale 2024: अमेजन पर 20 और 21 जुलाई को प्राइम डे सेल होने वाला है। इस दौरान प्राइम ग्राहकों को Samsung, OnePlus, Google और Vivo जैसे बड़े ब्रांड्स के फोन्स को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। अगर आप भी इस वक्त नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह सेल बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
आज हम आपको इस आर्टिकल में सेल के दौरान भारी छूट के साथ मिलने वाले टॉप 5 स्मार्टफोन की डिटेल्स बताने जा रहे हैं। जिसे आप Prime Day 2024 के दौरान कीमत से हाजरों तक की छूट के साथ ले सकेंगे।

Samsung Galaxy S23 FE- प्राइम डे सेल के दौरान 40,000 रुपये से कम कीमत में सैमसंग गैलेक्सी S23 FE आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन होगा।
सेल के दौरान सैमसंग गैलेक्सी S23 FE फोन को 37,600 रुपये से शुरूआती कीमत में बेचा जा सकता है। इसके अलावा इस पर बैंक डिस्काउंट का भी लाभ मिलेगा। जिससे इसकी प्रभावी कीमत और भी कम हो जाएगी।

OnePlus 12R- ये फोन उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो कम दाम में प्रीमियम Android फोन की खरीदने की सोच रहा है। सेल में वनप्लस के इस स्मार्टफोन के बेस 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को 37,999 रुपये शुरूआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा सकता है।
इसके साथ ही 2,000 रुपये का एक और बैंक डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 35,999 रुपये हो जाएगी। बता दें, ब्रांड ने हाल ही में इसका एक नया सनसेट ड्यून कलर वेरिएंट पेश किया है, जिसे प्राइम डे के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Redmi Note 13 Pro+ - प्राइम डे सेल के दौरान Redmi Note 13 Pro+ को कंपनी 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही इसमें 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट लाभ भी मिलेगा, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 30,000 रुपये से कम हो जाएगी।
iQOO Neo9 Pro - आईक्यू नियो9 प्रो को भी प्राइम डेज सेल के दौरान 34,999 रुपये शुरूआती कीमत पर बेचा जा सकता है। इसके साथ ही इस पर 2000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 32,999 रुपये हो जाएगी।

Vivo V29 Pro- वीवो V29 प्रो के टॉप वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को 40,755 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें, सेल के दौरान ग्राहक बैंक और कूपन छूट का भी लाभ ले सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








