30 हजार तक की बजट में आते हैं ये टॉप 5 स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट
Top Five Smartphones Under 30000: अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 30 हजार तक का है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको 30 हजार के बजट में टॉप 5 फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो दमदार फीचर्स के साथ आ रहे हैं। इसमें Motorola, Samsung, Poco सहित कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं। तो आईए आपको इन फोन्स की कीमत से लेकर इसमे मिलने वाले फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Motorola Edge 40
Motorola Edge 40 स्मार्टफोन Dimensity 8020 प्रोसेसर से लैस है। जिसमें स्टोरेज के लिए 8GB RAM और 256 GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। यह फोन 144Hz OLED डिस्प्ले और 68W फास्ट चार्जिंग समेत कई फीचर्स से पैक्ड है। इसे कंपनी ने 29,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है।

Samsung Galaxy F54 5g
इस फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का AMOLED FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Exynos 1380 चिपसेट से लैस है। यह कंपनी के One UI 5.1 पर आधारित है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका पहला सेंसर 108 मेगापिक्सल का है। Galaxy F54 5G में अल्ट्रा-एचडी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग दी गई है। इसे पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी कीमत कंपनी ने 27,999 रुपये तय किया है।
Realme 11 Pro plus
रियलमी 11 प्रो प्लस 5जी के फ्रंट में डबल रीइन्फोर्स्ड ग्लास, मैटेलिक चेसिस और वीगन लेदर बैक है। यह 93.65 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की कर्व्ड स्क्रीन OLED डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है। रियलमी 11 प्रो प्लस 5जी मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 सिस्टम-ऑन-चिप (एसओसी) पर बेस्ड है, जो 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक यूएफएस 3.1 स्टोरेज स्पेस के साथ है। यह रीयलमे यूआई 4 पर चलाता है। इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज स्पेस वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है।
Redmi Note 12 Pro 5G
इस फोन को 6.67 इंच pOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। यह डॉल्बी विजन सपोर्ट करती है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 चिपसेट को शामिल किया गया है। पावर देने के लिए 5000mAh की बैरी दी गई है। कैमरे की बात करें तो इन दोनों रेडमी डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। रेडमी नोट 12 प्रो में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX766 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के 6जीबी रैम +128जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये और 8जीबी रैम +256जीबी वाले वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये है।

Poco F5
इसमें 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 93.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी बॉडी रेशियो के साथ 1920Hz PWM डिमिंग के साथ आ रहा है। यह हैंडसेट Qualcomm के नए Snapdragon 7+ Gen 2 SoC पर काम करता है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR5X रैम दिया गया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है। जो 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ आ रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 67W टर्बोचार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके बेस मॉडल की कीमत 26,999 रुपये और 12GB रैम वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications








