टॉप फ्लैगशिप स्मार्टफोन जिन्हें आपको खरीदना चाहिए, जाने कीमत और नाम
हम आपके लिए कुछ फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेकर आए हैं । जो टॉप-ऑफ-द-लाइन प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी की फीचर के साथ आते हैं, फ्लैगशिप स्मार्टफोन व्यवसाय में सबसे अच्छे हैं और अपग्रेड करने की जरूरत के बिना सालो तक चल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आपके लिए कौन सा बेस्ट हैं।

iPhone 15 Pro Max
iPhone 15 Pro Max A17 Pro SoC पर बेस्ड है जो Apple की अब तक की सबसे फास्ट मोबाइल चिप है। एप्पल ने डिवाइस पर कंसोल गेम का वादा किया है, जिसमें रेजिडेंट ईविल विलेज और डेथ स्ट्रैंडिंग जैसे गेम जल्द ही आने की संभावना है। इसमें फ्रंट में 6.7-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है जो एडाप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। iPhone 15 Pro Max में पीछे की तरफ 48MP प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
Samsung Galaxy S23 Ultra
सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर चलता है, जो उपलब्ध सबसे पावरफुल चिपसेट में से एक है, जिसे एंड्रॉइड 13-बेस्ड वनयूआई 5.1 ओएस और 2X AMOLED डिस्प्ले के साथ जोड़ा गया है। सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में मेगापिक्सेल की संख्या अब 200MP तक बढ़ा दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा के साथ, आपको 2X व्यापक OIS के साथ बेहतर वीडियो मिलता है।
iQOO 11
iQOO 11 सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज के समान स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर पर बेस्ड है। इसमें 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। V2 चिप की बदौलत बेस्ट इमेज खींचने के लिए 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सिस्टम है। इसके अलावा, इसमें 120W फ्लैशचार्ज सपोर्ट है जो फोन को सिर्फ 25 मिनट में 10% चार्ज कर देता है।
Xiaomi 13 Pro
Xiaomi 13 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच 2K AMOLED डिस्प्ले है। यह LPDDR5X रैम के साथ जोड़े गए फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस है। इसमें 50MP लेईका वाइड लेंस, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फ्रंट में इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। Xiaomi 13 Pro में 4820 mAh की बैटरी है जो 120W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Motorola Razr 40 Ultra
मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा में 165Hz की रिफ्रेस रेट के साथ 6.9 इंच की फुल-एचडी + पोलेड स्क्रीन है। इसके अलावा, इसमें 3.6 इंच का बड़ा AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट और 3800mAh की बैटरी है। यह 30W चार्जिंग सपोर्ट और 5W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








