Home
Mobile

टॉप गेमिंग फोन: Redmi K50i, Realme 10 Pro Plus, Realme GT Neo 3T के साथ ये भी शामिल

टॉप गेमिंग फोन कम कीमत में आपका, जाने सभी डिटेल्स

अगर आप एक अच्छे गेमिंग फोन की तलाश कर रहे हैं, तो जान लें कि ऐसे किफायती स्मार्टफोन हैं जो आपकी बचत को तोड़े बिना हाई पोफोमेंस की पेशकश कर सकते हैं! आप एक बेस्ट गेमिंग फोन का मजा ले सकते हैं। अगर आपके पास 25000 रुपये का बजट है, तो यहां आपके लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं। तो चलिए जानते हैं सभी डिटेल्स।

Redmi K50i स्मार्टफोन

Redmi K50i MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट के साथ आता है। Amazon पर इसकी कीमत 23999 रुपये से शुरु होती है। आमतौर पर, हमने यही चिपसेट कुछ अपर-मिड-रेंज स्मार्टफोन जैसे कि Realme GT Neo 3 या Reno 8 सीरीज के प्रो वर्जन में देखा है। यह 67W फास्ट चार्जिंग ऑप्शन के साथ एक शक्तिशाली 5080mAh की बैटरी भी पैक करता है।

Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन

Realme GT Neo 3T की कीमत Amazon पर 24999 रुपये है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 870 5G पर बेस्ड है। Realme GT Neo 3T 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh, 64MP लेफ्ट ट्रिपल कैमरा सेटअप और बहुत कुछ के साथ आता है।

टॉप गेमिंग फोन कम कीमत में आपका, जाने सभी डिटेल्स

Xiaomi 11i स्मार्टफोन

Xiaomi 11i 5G की कीमत फ्लिपकार्ट पर इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के लिए 24999 रुपये है। यह 6.67-इंच के डिस्प्ले के साथ आता है और यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 920 5G चिप पर बेस्ड है।

Realme 10 Pro Plus स्मार्टफोन

यह एक प्रीमियम कर्व्ड 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। वहीं इसमें शक्तिशाली मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 चिपसेट मिलता है, साथ ही 108 MP प्राइमरी सेंसर के साथ 8 MP और 2 MP कैमरे के साथ आता है। ये सभी सुविधाएं 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए सिर्फ 24999 रुपये की कीमत पर मिलता है।

iQOO Neo 6 स्मार्टफोन

सबसे पहले बता दें कि यह सिर्फ एक गेमिंग फोन से कहीं ज्यादा है! स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर पर बेस्ड हैं। यह एक शानदार गेमिंग अनुभव के साथ-साथ अच्छे कैमरा प्रदर्शन की पेशकश करता है। नियो 7 के लॉन्च के बाद भी यह 28999 रुपये में एक दिलचस्प ऑप्शन है। हालांकि, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील की मदद से आप इसे 25000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are looking for a good gaming phone, know that there are affordable smartphones that can offer high performance without breaking your savings! You can enjoy the best gaming phone. If you have a budget of Rs 25000, then here are some suggestions for you. So let's know all the details.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X