सितंबर 2023 में लॉन्च होने वाले टॉप फोन, iPhone 15, Xiaomi 13T, Moto G54 और कई शामिल
सितंबर का महीना काफी व्यस्त नजर आ रहा है। हमारे पास महीने के मध्य में लॉन्च होने वाले पावरफुल iPhone 15 सीरीज, Xiaomi 13T सीरीज, Vivo V29 और अन्य शामिल हैं। लॉन्च सिर्फ फ्लैगशिप तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि कुछ बजट और मिड-रेंज मॉडल लाइनअप भी हैं। मोटोरोला अपने Moto G54, Realme Narzo 60x और अन्य को तैयार कर रहा है। आज के इस लेख में, हम उन स्मार्टफोन पर एक नजर डालेंगे जिनके सितंबर 2023 महीने में लॉन्च होने की उम्मीद है।

सितंबर 2023 में लॉन्च होने वाले टॉप फोन
Honor भारत में माधव शेठ के नेतृत्व में वापसी कर रहा है, जिन्होंने पहले रियलमी इंडिया डिवीजन का नेतृत्व किया था। Honor 90 ब्रांड का पहला फोन होगा और इसकी कीमत 40,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। हालांकि सटीक लॉन्च डेट अभी तक सामने नहीं आई है, Amazon पर एक माइक्रोसाइट पहले ही लाइव हो चुकी है ।
डिस्प्ले की बात करें तो 6.7-इंच FHD+ OLED कर्व्ड डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz हाई-फ़्रीक्वेंसी PWM डिमिंग के साथ आता है।
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 एक्सेलेरेटेड एडिशन (4nm) मोबाइल प्लेटफॉर्म एड्रेनो 644 जीपीयू के साथ आता है। वहीं अगर रैम और स्टोरेज की बात करें तो यह 8GB,12GB रैम और 256GB,512GB स्टोरेज के साथ आएगा।
यह फोन एंड्रॉइड 13 बेस्ड मैजिकओएस 7.1 है। Honor 90 में f/1.9 अपर्चर वाला 200MP कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर है। 50MP का फ्रंट कैमरा है। 66W सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी भी दी गई है।
Realme Narzo 60x
Realme Narzo 60x भारत में Narzo-सीरीज की लेटेस्ट पेशकश है और इसे 6 सितंबर को लॉन्च कर दिया गया है। यह ब्रांड द्वारा देश में Narzo 60 और Narzo 60 Pro की शुरुआत के बाद आया है। टीजर इमेज से बैक पैनल पर गोलाकार कैमरा मॉड्यूल और एक आकर्षक नए ग्रीन कलर का पता चला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि Realme Narzo 60x हाल ही में लॉन्च हुए Realme 11x 5G का रीब्रांड होगा।
Vivo V29
Vivo V29 5G को ग्लोबल लेवल पर और इसी महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह स्नैपड्रैगन 778G, AMOLED डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 4600mAh की बैटरी के साथ आता है। यह हैंडसेट Vivo V29e के बाद एक नया मॉडल होगा।
Moto G54 5G
Moto G54 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। हैंडसेट लेटेस्ट जी-सीरीज पेशकश के रूप में आएगा और इसमें 5जी नेटवर्क सपोर्ट होगा। लॉन्च से पहले, Moto G54 को ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड किया गया है, जिससे पूरा डिजाइन और स्पेसिफिकेशन का पता चला है।
Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro
Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro फोन इस महीने ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने के लिए तैयार हैं, हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई घोषणा नहीं किया है। ये ब्रांड की प्रमुख पेशकशें होंगी जो मौजूदा Xiaomi 13 सीरीज में शामिल होंगी। हालिया लीक से स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी मिली है।
iPhone 15
हमारे पास इस महीने लॉन्च होने वाली iPhone 15 सीरीज है। इस लाइनअप में चार मॉडल होंगे, iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, और iPhone 15 Pro Max। इस बार लॉन्च को लेकर काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि एप्पल आखिरकार सभी मॉडलों में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट पर स्विच कर रहा है। कैमरे के मामले में iPhone 15 Pro Max के एक बड़े अपग्रेड के रूप में आने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications







