2024 के बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन्स: लिस्ट में Vivo, Honor और इस ब्रांड के फोन शामिल
2024 में कई स्मार्टफोन्स शानदार सेल्फी कैमरा फीचर्स के साथ लॉन्च किए गए हैं, जो स्मार्टफोन फोटोग्राफी को नए स्तर पर ले जाएंगे। AI टेक्नोलॉजी और हार्डवेयर में सुधार के कारण ये फोन्स शानदार सेल्फी और पोर्ट्रेट्स आसानी से कैप्चर कर सकते हैं। तो आइए 2024 के सबसे बेहतरीन सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन्स पर एक नजर डालते हैं।
Xiaomi Civi 4 Pro
शाओमी सिवी 4 प्रो जिसे शाओमी 14 सिवी के नाम से भी जाना जाता है, 2024 के टॉप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन्स में शामिल है। यह डुअल 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एक वाइड सेंसर ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ और दूसरा 100 डिग्री FOV वाला अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है। यह HDR पैनोरमा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। सटीक स्किन टोन और वाइब्रेंट बैकग्राउंड के साथ शानदार सेल्फी कैप्चर करने की क्षमता इसे खास बनाती है।

Vivo S20 Pro
वीवो S20 प्रो सेल्फी कैमरा के मामले में एक दमदार ऑप्शन है। इसका 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा ऑटोफोकस, HDR और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, जो शार्प और शानदार सेल्फी कैप्चर करता है। इसके साथ यह स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले, स्लीक डिजाइन और डिजाइन और डाइमेंशन 9300+ चिपसेट के साथ फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
Honor 300 Pro
ऑनर 300 प्रो भी सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन्स में शामिल है। अगर आप भी अपने लिए नया सेल्फी कैमरा फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इसे अपने ऑप्शन में शामिल कर सकते हैं। इसमें फ्रंट पिल-शेप कटआउट में 50MP का मेन कैमरा ऑटोफोकस के साथ और 2MP का 3D डेप्थ सेंसर शामिल है, जो बेहतर पोट्रेट शॉट्स सुनिश्चित करता है। यह डिवाइस 4K रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिग की सुविधा भी प्रदान करता है, जिससे इसका फोटोग्राफी अनुभव और बेहतरीन बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications








