Home
Mobile

30,000 रुपये के अंदर आने वाले सबसे बेस्ट स्मार्टफोन, मिलती है बड़ी बैटरी और धांसू कैमरा

भारतीय मार्केट में आज बहुत सारे स्मार्टफोन मिल जाएगी जिसकी कीमत 6-7 हजार रुपये से लेकर लाखों रुपये है। लेकिन कस्टमर्स ज्यादातर 20 से 30 हजार के स्मार्टफोन को पसंद करते हैं, क्योंकि ये एक मीडियम प्राइस है। इसी प्रकार अगर आप भी 30,000 रुपये के अंदर कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हमने यहाँ कुछ बेस्ट उदाहरण बताये है आप उनमें से खरीद सकते है।

30,000 रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन

OnePlus Nord 2 5G

30,000 रुपये के अंदर आने वाले सबसे बेस्ट स्मार्टफोन, मिलती है बड़ी बैटरी और धांसू कैमरा

वनप्लस नॉर्ड 2 5जी को इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन वर्तमान में बेस 6GB RAM वर्जन के लिए 29,999 से शुरू होता है। 5G स्मार्टफोन बेहतरीन स्पेसिफिकेशन के साथ आता है जिसमें 1080x2400 पिक्सल के स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.43 इंच का डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंशन 1200 SoC, 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी, 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और बहुत कुछ मिलता है।

Poco F3 GT

30,000 रुपये के अंदर आने वाले सबसे बेस्ट स्मार्टफोन, मिलती है बड़ी बैटरी और धांसू कैमरा

इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया Poco F3 GT जिसकी शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है। इस 5G स्मार्टफोन में 6.67-इंच डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंशन 1200 SoC, 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 64-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5065mAh की बैटरी मिलती है।

Realme GT Master Edition

रियलमी जीटी मास्टर एडिशन भारत में Realme GT 5G के साथ लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन भारत में बेस 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 25,999 रुपये से शुरू होने वाली कीमत पर उपलब्ध है। 5G स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 64-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम, 1080x2400 पिक्सल स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.43-इंच डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 4300mAh की बैटरी सहित कुछ बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस प्रदान करता है।

Oppo Reno 6 5G

ओप्पो रेनो 6 5जी की भारत में कीमत 29,990 रुपये है। यह 5G स्मार्टफोन 6.43-इंच डिस्प्ले के साथ आता है जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 64-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4300mAh की बैटरी मिलती है।

Vivo V21 5G

वीवो वी21 5जी वर्तमान में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज एडिशन के लिए 29900 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन 6.44-इंच के डिस्प्ले के साथ 1080x2404 पिक्सल के स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन के साथ पैक किया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 800U चिपसेट, 44-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 64-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 4000mAh की बैटरी मिलती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are also planning to buy a new smartphone for under Rs 30,000 then here are some of the best examples you can buy from them.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X