Home
Mobile

Realme P3 Ultra से लेकर OPPO F29 तक इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन्स

मार्च के तीसरे हफ्ते की शुरूआत के साथ ही स्मार्टफोन लॉन्चिंग का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस हफ्ते भारत में Realme और OPPO के मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। यह लॉन्चिंग स्मार्टफोन लवर्स के लिए एक रोमांचक अवसर प्रदान कर रही है। तो आइए यहां जानें इस हफ्ते देश में दस्तक देने वाले स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट।

Realme P3 Ultra: रियलमी P3 अल्ट्रा स्मार्टफोन भारत में 19 मार्च को दस्तक देगा। यह P सीरीज का पहला अल्ट्रा फोन होगा, जो शानदार डिजाइन, परफॉर्मेंस और कैमरा फीचर्स के साथ आएगा। फोन की बिक्री की बात करें तो Flipkart पर होगी। Realme P3 Ultra में MediaTek Dimensity 8350 Ultimate प्रोसेसर, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6000mAh की बैटरी और 80W चार्जिंग सपोर्ट होगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा होगा।

Realme से लेकर OPPO F29 तक इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन
Realme P3 : Realme P3 स्मार्टफोन भी 19 मार्च को लॉन्त होगा, और इसकी सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले होगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा, साथ ही 18GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6000mAh की एक बड़ी बैटरी भी दी जाएगी।

OPPO F29 Series: ओप्पो F29 सीरीज भीरत में 20 मार्च को लॉन्च होगी, जिसमें दो स्मार्टफोन OPPO F29 और OPPO F29 Pro शामिल होंगे। हालांकि फोन के फीचर्स अभी तक आधिकाऱिक तौर पर सामने नहीं आए हैं, लेकिन लीक्स की मानें तो ये फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस होंगे। इसके अलावा इसमें 6000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Top Smartphones Launching in India this Week, Realme P3 Ultra , OPPO F29 Series and more
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X