मार्च में लॉन्च होंगे Realme,Vivo, iQoo और Nothing Phone सहित कई स्मार्टफोन्स
मार्च 2025 में Mobile World Congress (MWC) का आयोजन होने जा रहा है, जो मोबाइल टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा इवेंट है। इस दौरान कई प्रमुख टेक कंपनियां अपने नए स्मार्फोन्स और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी का अनावरण करेंगी।
भारत में भी मार्च के महीने में नथिंग फोन का नया वर्जन सहित Realme,Vivo, iQoo और Nothing Phone सहित कई अन्य ब्रांड के नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे। आइए आपको आगे इनकी कुछ डिटेल्स बताते हैं।

मार्च में आने वाले स्मार्टफोन्स
Nothing Phone (3a): नथिंग अपने इस हैंडसेट को अगले महीने 4 मार्च को लॉन्च करेगा। इसकी खासियतों की बात करें तो इस फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसके अलावा यह आगामी फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और 12GB RAM दी जा सकती है।
फोटोग्रफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।
Vivo T4x 5G स्मार्टफोन Dimensity 7300 प्रोसेसर और 8GB RAM के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 6,500mAh की पावरफुल बैटरी से लैस होगा, जिसमें 44W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा Vivo T3x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.68-इंच की FHD+ डिस्प्ले होगी, जो एक बेहतरीन विजुअल अनुभव प्रदान करेगी।
iQoo Neo 10R मार्च को लॉन्च होगा, और इसे Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा। यह स्मार्टफोन खासतौर पर गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें 6000mm2 Vapour Cooling चैंबर और 2000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट जैसी फीचर्स दी गई हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,400mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी। इसकी कीमत लगभग 25,000 रुपये के आसपास रखी जा सकती है।
Realme 14 Pro Lite, Realme 14x, Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ के बाद इस सीरीज का चौथा स्मार्टफोन होगा, जो करीब 25,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 8GB रैम और Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर होगा। लीक्स के अनुसार इसमें 6.7 इंच की Curved OLED डिस्प्ले, जो Gorilla Glass 71 से प्रोटेक्टेड होगी, 32MP का सेल्फी कैमरा, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5200mAh बैटरी दी जाएगी।
Samsung Galaxy M16: मार्च में कंपनी Galaxy M16 5G फोन भारत में लॉन्च करेगी। सैमसंग का यह 5G फोन 120Hz पंच-होल डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 8GB रैम, 128GB स्टोरेज, 50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी से लैस हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications