iPhone 17 को टक्कर देने वाले टॉप स्मार्टफोन्स; बेहतर कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और दमदार परफॉर्मेंस
अगर आप iPhone 17 जैसी फ्लैगशिप परफॉर्मेंस चाहते हैं लेकिन बजट ₹80,000 से नीचे रखना चाहते हैं, तो 2025 में आपके पास कई शानदार ऑप्शन हैं। Samsung, Google, OnePlus, Xiaomi और Vivo जैसे ब्रांड्स ने ऐसे स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं।
iPhone 17 के बराबर या उससे बेहतर फीचर्स दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं उन टॉप स्मार्टफोन्स के बारे में जो iPhone 17 को सीधी टक्कर देते हैं।

OnePlus 13 (₹63,499)
OnePlus 13 इस साल का सबसे चर्चित फ्लैगशिप फोन है। इसमें 6.82-इंच का LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर चलता है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों के लिए शानदार परफॉर्मेंस देता है।
फोन में Hasselblad-ट्यून किया गया ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है। 6000mAh की बड़ी बैटरी इसे पावर यूज़र्स के लिए परफेक्ट विकल्प बनाती है।
Google Pixel 10 (₹79,999)
Pixel 10 उन लोगों के लिए है जो AI और फोटोग्राफी दोनों को प्राथमिकता देते हैं। इसमें Google Tensor G5 प्रोसेसर और 48MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला टेलीफोटो लेंस शामिल है।
फ्रंट में 10.8MP का अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा है जो 4K रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। स्मार्ट फोटो प्रोसेसिंग और प्राकृतिक रंगों की वजह से यह iPhone 17 के कैमरा को सीधी चुनौती देता है।
Samsung Galaxy S25 (₹74,999)
Samsung Galaxy S25 उन लोगों के लिए है जो कॉम्पैक्ट लेकिन हाई-एंड फोन चाहते हैं। इसमें 6.2-इंच का AMOLED 2X डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है।
Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और लंबी बैटरी लाइफ इसे iPhone 17 के प्रीमियम सेगमेंट का सॉलिड अल्टरनेटिव बनाते हैं।
Oppo Find X8 (₹69,999)
Oppo Find X8 अपने डिजाइन और डिस्प्ले क्वालिटी दोनों के लिए जाना जाता है। इसमें 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 9400 (3nm) प्रोसेसर और Hasselblad-ट्यून ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप है।
इसका 5630mAh बैटरी पैक और 4K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
Xiaomi 15 (₹64,999)
Xiaomi 15 फ्लैगशिप सेगमेंट में एक पावरफुल एंट्री है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 16GB तक RAM और 512GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
इसका ट्रिपल 50MP कैमरा सिस्टम और 90W फास्ट चार्जिंग इसे iPhone 17 का किफायती लेकिन पावरफुल विकल्प बनाते हैं।
Vivo X200 (₹65,999)
Vivo X200 अपने Zeiss-ट्यून कैमरा सेटअप और प्रीमियम डिजाइन के लिए चर्चित है। इसमें 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 9400 चिपसेट और Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। 50MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम और शानदार लो-लाइट फोटोग्राफी इसे iPhone 17 के बराबर खड़ा करता है।
अगर आप iPhone 17 के बजट को थोड़ा बचाना चाहते हैं लेकिन परफॉर्मेंस या कैमरा क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहते, तो ऊपर बताए गए सभी स्मार्टफोन्स 2025 में बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन हैं।


Click it and Unblock the Notifications








