दुनिया में सबसे ज्यादा यूज होने वाले Smartphone, जानें इस लिस्ट में आपका फोन शामिल है या नहीं
Top Smartphones: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। गरीब हो या अमीर सभी तबके के लोगों के पास स्मार्टफोन होना आम बात हो गया है। इसी को देखते हुए आज हम आपको इस आर्टिकल में सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप भी अपने लिए बेस्ट स्मार्टफोन का चुनाव कर सकते हैं। तो चलिए आगे आपको इस फोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
iPhone 14 Pro Max के प्रति लोगों की दिलचस्पी सबसे ज्यादा है। जो 1,43,990 रुपये की कीमत के साथ आ रहा है।इस फोन को ग्राहक चार कॉन्फिग्रेशन 128GB , 256GB , 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। इसमें कंपनी ने 6.7 इंच की Super रेटिना XDR डिस्प्ले को शामिल किया है।
इसके बाद Apple के ही दूसरे मॉडल iPhone 14 Pro को भी लोगों का अच्छा खासा रिस्पॉंस मिल रहा है। जिसे कंपनी ने 1,19,900 रुपये की कीमत में पेश किया है। इस फोन में ग्राहकों को 128GB , 256GB, 512GB और 1TB चार कॉन्फिग्रेशन स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। इस स्मार्टफोन को एप्पल ने Super रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ पेश किया है।

इसके अलावा कोरियन स्मार्टफोन ब्रांड Samsung के Galaxy Z Fold 5 फोन को भी लोग सबसे ज्यादा यूज करते हैं। जिसकी कीमत कंपनी ने 1,64,999 रुपये तय किया है। इस फोन में यूजर्स को 12GB रैम और 512GB की स्टोरेज मिलेगा। Samsung Galaxy Z Fold 5 में 7.6 इंच की मेन स्क्रीन दी गई है।
Google Pixel 7 को भी लोग काफी पसंद करते हैं। जिसकी कीमत 49,999 रुपये है। गूगल पिक्सल 7 स्मार्टफोन Tensor G2 प्रोसेसर के साथ आ रहा है। जिसमें 6.3 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।
Samsung के Galaxy Z Flip 5 5G फोन को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जो 99,999 रुपये की कीमत के साथ आ रहा है। इसमें ग्राहक को 8GB रैम और 256GB की स्टोरेज मिल रहा है। इस फोन में कंपनी ने एंड्रॉयड 13 OS दिया है।
Samsung के पहले प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 Ultra की भी लोगों में काफी लोकप्रियता है। इस फोन की कीमत 1,34,999 रुपये है। जिसमें 12GB की रैम और 512GB की स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। इस डिवाइस को कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ पेश किया है।


Click it and Unblock the Notifications








