15,000 रुपये में टॉप स्मार्टफोन्स, सैमसंग, रियलमी और टॉप ब्रांड्स के ऑप्शंस
15000 रुपये से कम में कई कंपनियों के स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं, जिनमें Samsung, Redmi और Realme सहित अन्य ब्रांड्स के फोन शामिल हैं। ये स्मार्टफोन्स शानदार डिजाइन, परफॉर्मेंस और तगड़ी बैटरी के साथ आते हैं।
अगर आप भी अपने लिए या फिर किसी खास के लिए बजट रेंज में बेहतरीन फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। इस आर्टिकल में हम कुछ आकर्षक डील्स और बंपर छूट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन फोन्स पर मिल रही है।

Samsung Galaxy M15 5G
सैमसंग गैलेक्सी एम15 5जी के टॉप वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है, और अगर आप इसे अमेजन से खरीदते हैं, तो 1,000 रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं। इसमें आपको 6.5 इंच डिस्प्ले है, जो MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा के साथ 6000mAh तक की एक बड़ी बैटरी मिलती है।
Realme 12 5G
रियलमी 12 5जी के इस स्मार्टफोन के टॉप मॉडल की कीमत 14,699 रुपये है, लेकिन अमेजन से अगर आप HDFC बैंक कार्ड के जरिए इसकी खरीदारी करते हैं, तो इसपर 1250 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसमें आपको 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 45W सुपरवॉक चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh तक की बैटरी मिलती है।

Redmi 12 5G
रेडमी 12 5जी के इस स्मार्टफोन की कीमत 13,998 रुपये है, लेकिन अगर आप इसकी खरीदारी अमेजन से करते हैं, तो इस पर 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है। रेडमी के इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का बड़ा FHD+ डिस्प्ले मिलता है। बैहतरीन परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया है। जो 5,000mAh की बैटरी और 50MP का मेन और एक AI कैमरा से लैस है।


Click it and Unblock the Notifications








