30 हजार से कम में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले बेहतरीन स्मार्टफोन्स, यहां देखें पूरी लिस्ट
स्मार्टफोन बाजार में अब पहले से कहीं ज्यादा कॉम्पटीशन बढ़ गया है, जहां कई स्मार्टफोन मेकर कंपनियों के ऑप्शन ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। ऐसे में सही फोन का चुनाव करना कस्मर्स के लिए काफी मुश्किल हो सकता है।
इसे आसान बनाने के लिए हमने आज इस आर्टिकल में 30 हजार से कम कीमत वाले कुछ बेहतरीन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले फोन्स की लिस्ट तैयार की है, जो शानदार प्रदर्शन और कीमत का बेहतरीन संतुलन ऑफर करते हैं।

Oneplus 11R
वनप्लस का यह फोन 30 हजार रुपये से कम दाम में एक बेहतरीन ऑपेशन है, जो स्नैपड्रैगन 8+जेन1 चिपसेट के साथ आता है। इसमें आपको 6.74 इंच का 120Hz सुपर फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP सोनी IMX890 प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है, जो कम रोशनी में भी बेहतरीन शॉट्स लेने में सक्षम है। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 100वॉट रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है।
Vivo V40
कम कीमत में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट के साथ आने वाले बेहतरीन फोन्स की लिस्ट में आप वीवो वी40 को भी शामिल कर सकते हैं। इस फोन में आपको एमोलेट डिस्प्ले मिलेगा, जो शानदार विजुअल ऑफर करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिनमें 50MP के दो लेंस मौजूद हैं। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 80वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh तक की बैटरी शामिल की है।
Realme GT 6T
रियलमी जीटी 6टी स्मार्टफोन भी स्नैपड्रैगन 7 + जेन 3 चिपसेट से लैस है, जो हाई-एंड गेमिंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस ऑफर करता है। इसमें आपको 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ एक शानदार डिस्प्ले मिलता है। जो गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से सुरक्षित है और 2500Hz का टच सैंपलिंग रेट गेमर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनाता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। इसके अलावा इसमें 5,500mAh तक की बैटरी शामिल की गई है।


Click it and Unblock the Notifications








