Home
Mobile

जानिए भारत में क्यों ट्रेंड कर रहे हैं ये स्मार्टफोन

हाल ही में लॉन्च हुए ये स्मार्टफोन भारत में कर रहे हैं ट्रेंड, जानिए इनकी खास बात।

By Agrahi

हाल ही में भारत में कई स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। नोकिया ने भी अपने एंड्रायड स्मार्टफोन नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 भारत में लॉन्च कर दिए हैं, जिनमें से नोकिया 3 की सेल ऑफलाइन स्टोर के जरिए शुरू हो चुकी है। जबकि नोकिया 5 और नोकिया 6 के लिए यूज़र्स को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

जानिए भारत में क्यों ट्रेंड कर रहे हैं ये स्मार्टफोन

भारत में लॉन्च हुए स्मार्टफोन सबसे ज्यादा बजट और मिड रेंज केटेगरी में रहे हैं। इन स्मार्टफोन ब्रांड में नोकिया से लेकर श्योमी, हुवावे जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। स्पेक्स और फीचर्स में इन स्मार्टफोन ने काफी अच्छी टक्कर दी है। वहीं कीमत में भी यह कुछ ज्यादा नहीं हैं।

यदि आप एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप इन स्मार्टफोन को ध्यान में रख सकते हैं। चलिए एक नज़र डालते हैं इन स्मार्टफोन पर और जानते हैं ऐसा क्या है इनमें कि ये भारत में हैं ट्रेंडिंग।

नोकिया 6

नोकिया 6

कीमत 14,999 रु
नोकिया का यह फोन 5.5 इंच की 2.5डी कर्व ग्लास डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430, 64 बिट प्रोसेसर है। इसकी रैम 3जीबी/4जीबी की है। फोन में 3000mAh की बैटरी है। इस फोन का इंतजार काफी लोगों को है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो

कीमत 20,900 रु
सैमसंग का स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 प्रो भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले है। फोन का प्रोसेसर 1.6GHz एक्सीनॉस 7870 ऑक्टा कोर है।

श्याओमी रेड्मी नोट 4

श्याओमी रेड्मी नोट 4

कीमत 10,999 रु
कुछ महीने पहले भारत में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की डिमांड अब तक काफी ज्यादा है। यह कम कीमत में अच्छे फीचर्स के साथ आता है। इसमें 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। इसका प्रोसेसर 2GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 है। यह तीन रैम वैरिएंट में आता है।

नोकिया 5

नोकिया 5

कीमत 12,899 रु
नोकिया का स्मार्टफोन नोकिया 5 भी भारत में लॉन्च हो चुका है। फिलहाल इस फोन की सेल शुरू नहीं हुई है, यह ऑफलाइन स्टोर पर ही मिलेगा। इस फोन में 5.2 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है, इसमें 1.2GHz स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टा कोर प्रोसेसर है।

नोकिया 3

नोकिया 3

कीमत 9,499 रु
नोकिया के भारत में लॉन्च हुए तीन स्मार्टफोन में से यह एक मात्र है जो सेल के लिए उपलब्ध है। इसकी सेल ऑफलाइन स्टोर के जरिए शुरू हो चुकी है। इसमें 5 इंच की एचडी डिस्प्ले है। इसमें 2जीबी रैम और 16जीबी इन्टरनल मैमोरी है।

श्याओमी रेड्मी 4ए

श्याओमी रेड्मी 4ए

कीमत 5,999 रु
कम कीमत में अच्छा फोन चाहिए तो श्याओमी का रेड्मी 4ए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। इस फोन में 5 इन्च की एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.4GHz क्वाड कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया है, इसकी रैम 2जीबी की है। फोन में 3030mAh की बैटरी दी गई है।

जियोनी ए1

जियोनी ए1

कीमत 16,299 रु
जियोनी ने भी हाल ही में भारतीय मार्केट में यह स्मार्टफोन पेश किया है। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच की डिस्प्ले है और इसकी रैम 4जीबी की है। फोन का प्रोसेसर 2GHz ऑक्टा कोर मीडियाटेक हेलियो पी10 है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Top trending smartphones to buy in India. Read and know more about these smartphones all in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X