Home
Mobile

ट्राई ने की आईएमइआई नम्‍बर से फोन ब्‍लाक करने की सिफारिश

By Super
ट्राई ने की आईएमइआई नम्‍बर से फोन ब्‍लाक करने की सिफारिश
आए दिन हमे मोबाइल चोरी होने की खबरे सुनने को मिल जाती है। मोबाइल मंहगा हो या फिर सस्‍ता हमारे दैनिक जीवन के लिए यह एक जरूरी डिवाइस बन गया है। मोबाइल चोरी होने के बाद फोन नम्‍बर जैसी जरूरी चींजे चोरी होने का सबसे ज्‍यादा खतरा रहता है। इसी बात को ध्‍यान में रखते हुए दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने एक नया रास्‍ता निकाला है जो अगले महिने तक लागू भी हो सकता है ।

इस नए नियम के तहत अगर आपको मोबाइल कहीं गूम हो जाए तो आप ट्राई द्वारा बनाए गए दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निगरानी में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। शिकायत दर्ज होने के बाद उपभोक्‍ता का मोबाइल उसके इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (इएमआई) नम्‍बर के द्वार ब्‍लाक कर दिया जाएगा। इससे आपके मोबाइल की जानकारी का कोई गलत इस्‍तेमाल नहीं कर पाएगा। अगर आपकों अपने मोबाइल का इएमआई नंबर नहीं मालूम है तो चिंता की कोई बात नहीं है आप जिस दूरसंचार कंपनी की सेवाओ का प्रयोग कर रहे है उस कंपनी के पास आपका इएमआई नंबर मौजूद होगा।

ट्राई ने ईएमआइ के द्वारा मोबाइल ब्‍लाक करने से संबधित नवंबर 2010 को एक परामर्श पत्र जारी किया था। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण टाई के चेयरमैन जे एस शर्मा ने कहा कि अक्तूबर महीना समाप्त होने से पहले, हम शिकायत निपटारा प्रणाली के बारे में व्यापक दिशा निर्दश जारी करेंगे और हम दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निगरानी प्रणाली तैयार कर रहे हैं जहां टाई उपभोक्ताओं की शिकायतों को पता लगाने में सक्षम होगा

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X