Home
Mobile

अनचाही कॉल और एसएमएस से पाएं मुक्ति

By Super
अनचाही कॉल और एसएमएस से पाएं मुक्ति
अब आपको अपना फोन स्विच ऑफ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्‍योंकि आज से ट्राई द्वारा अनचाही कॉल कम करने के लिए दिया गया आदेश पूरे देश में लागू हो रहा है। इस आदेश से भारत में करीब 800 मिलियन फोन उपभोक्‍ताओं को इसका लाभ मिलेगा। फिलहाल यह सुविधा केवल उन ग्राहकों को मिलगी जिन्‍होंने अपना मोबाइल नम्‍बर डु नॉट कॉल (डीएनसी) में दर्ज करा रखा है।

अगर आप भी अनचाही कॉलों से तंग आ चुके है तो इसके बस आपको अपने मोबाइल से 1909 पर टॉल फ्री एसएमएस करना होगा एक बार आपने अपना नम्‍बर इसमें दर्ज करा लिया, उसके बाद किसी टेलिमार्केटिंग कंपनी का कॉल आपके मोबाइल में नहीं आएगा। इसके अलावा ग्राहकों को अब अपने फोन का इनबॉक्‍स बार बार खाली नहीं करना पड़ेगा आज से प्रीपेड नंबर से एक दिन में अधिकतम 100 और पोस्टपेड नंबर से महीने में अधिकतम 3000 एसएमएस ही भेजे जा सकते हैं।

इससे बल्‍क मैसेज से छुटकारा मिल जाएगा। ट्राई ने सभी दुरसंचार कंपनियों को टेलीमार्केटिंग कंपनियों के लिए एक सीरीज (140) जारी की थी जिससे सभी टेलिमाकेटिंग कंपनियां एक ही सीरीज के नम्‍बर से कॉल कर सके। ग्राहकों को आए दिन होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए ट्राई ने इनके खिलाफ कड़ा रूख अपना रखा है, ट्राई के इस आदेश पर दूरसंचार कपंनियों ने विरोध भी जताया था मगर अब वह इस आदेश को मानने के लिए तैयार है।इस आदेश के बाद अब सभी टेलिमार्केटिंग कंपनियां रात के नौ बजे से लेकर सुबह नौ बजे तक न तो कॉल कर सकेंगी और न ही एसएमएस कर पाएंगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X