ट्राई करें iPhone 16 Pro के ये तीन कैमरा फीचर्स, फोटोग्राफी का मजा होगा डबल
Apple कंपनी ने पिछले महीने अपनी iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया था, जिसमें कंपनी ने चार स्मार्टफोन iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च किए थे। बता दें कि कंपनी ने अपनी इस सीरीज में Apple Intelligence और कैमरा कंट्रौल बटन फीचर्स दिए हैं।
इन फीचर्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसमें मौजूद कैमरा कंट्रोल बटन आपकी फोटोग्राफी को आसान बनाने में मदद करता है। इस बटन के यूज से आप तुरंत कैमरा ऑन कर सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ इसमें कुछ ऐसे फीचर्स भी मौजूद हैं, जो कि फोटो क्लिक करने और वीडियोग्राफी के तरीके को आसान बनाते हैं।

कंपनी अपने iPhone कैमरा फीचर्स के लिए पूरी दुनिया में फैमस है। ऐसे में लोगों की iPhone 16 सीरीज को लेकर उम्मीदें ज्यादा बढ़ जाती हैं। बता दें कि iPhone 16 Pro में कैमरा कंट्रोल बटन के साथ इसमें आपको ऐसे 3 फीचर्स मिल रहे हैं, जो कि आपके फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर करने में मदद करेंगे। अगर आप भी फोटो और वीडियो बनाने के शौकीन हैं, तो आप भी इन फीचर्स को ट्राई कर सकते हैं। चलिए इन 3 कैमरा फीचर्स के बारे में जानते हैं।
iPhone 16 Pro के 3 कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी स्टाइल: iPhone 16 Pro में आपको कैमरा कंट्रोल बटन के साथ फोटोग्राफिक स्टाइल फीचर अपडेट दिया गया है, जो कि आपको शानदार फोटो कैप्चर करने में मदद करेगा। इस फीचर की मदद से आप फोटो का टोन और कलर सेट कर सकते हैं। इसमें आप एंबर, रोज गोल्ड, क्वाइट और एथिरियल ऑप्शन में से कुछ एक को चुन सकते हैं। साथ ही आप फोटो खींचने के बाद स्टाइल भी चुन सकते हैं।
4K 120 EPS वीडियो रिकॉर्ड: पहले के iPhone में 120 FPS का वीडियो शूट करने के लिए स्लो-मोशन मोड मिलता है, जिसमें आप 120 FPS वीडियो को केवल फुल एचडी में शूट कर सकते हैं। लेकिन iPhone 16 Pro में आपको 4K क्वालिटी में 120 FPS वीडियो शूट करने की सुविधा मिलती है। ProRes Log एनकोडिंग से आप ऐसा कर सकते हैं। लेकिन यहां ध्यान रखें कि इससे वीडियो फाइल के साइज में बढ़ोत्तरी हो जाती है।
शार्प अल्ट्रा-वाइड शॉट्स: iPhone 16 Pro मॉडल्स में कंपनी ने नया 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया है, जिसकी मदद से कम रोशनी में बेहतरीन फोटो कैप्चर करना आसान होता है। इस फोन का कैमरा मैक्रो फोटोग्रापी करने में भी साथ देगा। फोटो और वीडियो के लिए यह फोन कंपनी के एक ही लेंस का इस्तेमाल करता है। अब आप Apple ProRAW फोटो को 48MP में कैप्चर कर सकते हैं, जिससे आपको फोटो में और भी ज्यादा डिटेलिंग मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








