Home
Mobile

स्मार्टफोन में इस ट्रिक से बंद करें Notification Bar, मैसेज से लेकर हॉटस्पॉट भी रहेगा सुरक्षित

कई बार ऐसा होता है कि फोन के Notification Bar से आपके मैसेज कोई ना कोई पढ़ ही लेता है। आपके भाई-बहन या फिर दोस्त शरारत करने के लिए फोन को बंद कर देते हैं , नेट ऑन कर देते हैं या हॉटस्पॉट चालू कर देते हैं। ऐसे में आपको थोड़ी सी परेशानी तो अवश्य होती होगी।

इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप अपने फोन के Notification Bar को बंद कर सकते हैं। इसके बाद जब भी आपका फोन लॉक होगा, तो कोई भी नोटिफिकेशन बार को डाउन नहीं कर सकेगा।

स्मार्टफोन में इस ट्रिक से बंद करें Notification Bar

Notification Bar को ऐसे करें बंद

अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है, तो आप इस मुश्किल से कुछ ही मिनटों में इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए बस आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

  • सबसे पहले फोन में सेटिंग को ओपन करें।
  • सेटिंग ओपन करने के बाद सबसे ऊपर शो हो रहे सर्चबार में लॉक स्क्रीन लिखकर सर्च करें।
  • ये अलग-अलग फोन में अलग नजर आ सकता है।
  • इसके बाद थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और यहां आपको नोटिफिकेशन स्वाइपडाउन का ऑप्शन नजर आएगा।
  • नोटिफिकेशन स्वाइपडाउन ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब स्वाइपडाउन लॉक स्क्रीन के ऑप्शन पर टैप करें।
  • नॉर्मली ये ऑप्शन फोन में इनेबल होता है, आप इसे डिसेबल कर दें।
  • ये सारी प्रोसेस को पूरा करने के बाद अब जब भी आपका फोन लॉक होगा, तो कोई भी आपकी स्क्रीन को स्वाइप नहीं कर सकेगा।

ऐप के नोटिफिकेशन भी कर सकते हैं सिलेक्ट

Notification Bar में किस ऐप की नोटिफिकेशन आप रखना चाहते हैं, इसे भी सिलेक्ट किया जा सकता है। आप इस सेटिंग की मदद से Facebook, WhatsApp, Instagram और YouTube आदि के नोटिफिकेशन भी इनेबल और डिसेबल कर सकते हैं। यहां नीचे हम आपको Instagram बंद करने का प्रोसेस बताने जा रहे हैं कि कैसे आप इस ऐप के नोटिफिकेश को डिसेबल कर सकते हैं।

ऐसे करें Instagram के नोटिफिकेशन को बंद

  • इसके सिए सबसे पहले Instagram सेटिंग पर जाएं।
  • Notification Push ऑप्शन पर टैप करें।
  • अब ये सिलेक्ट करें कि आप किस तरह की नोटिफिकेशन बंद करना चाहते हैं।
  • इसके बाद किसी एक नोटिफिकेशन ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको Form Everyone जैसे ऑप्शन नोटिफिकेशन टाइप ऑप्शन के नीचे शो होंगे।
  • अब आप ऐसे सारे नोटिफिकेशन को बंद करने के लिए ऑफ ऑप्शन पर क्लिक करें।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Turn off the notification bar in your smartphone with this trick, everything from messages to hotspots will remain safe
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X