भारत में लॉन्च हुआ Nubia N2, फीचर्स और कीमत है खास
ZTE की सबब्रांड नूबिया का नया स्मार्टफोन नूबिया एन2 भारत में लॉन्च हो गया है। Nubia N2 में शानदार कैमरा के साथ ही बिग बैटरी बी है जो कि फोन को खास बनाते हैं। नूबिया का कहना है कि इस फोन को कंपनी की नवपॉवर टेक्नोलॉजी के साथ काफी शानदार बनाया गया है।

नूबिया इंडिया के कंट्री हेड एरिक ह्यू का कहना है कि, 'अपने हर नूबिया प्रोडक्ट के साथ यूज़र्स के फीडबैक का जवाब देने की क्षमता को बढ़ा रहे हैं।'
डिस्प्ले, रैम और प्रोसेसर
नूबिया एन2 में 5.5 इंच का एचडी AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास भी दिया गया है और ऑन-सेल लैमिनेशन भी है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक एमटी6750 एसओसी प्रोसेसर है।
इस स्मार्टफोन में 4जीबी रैम दी गई है। फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर
नूबिया का यह स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल सोनी IMX258 सेंसर रियर कैमरा है, इसके साथ डूअल एलईडी फ़्लैश भी दिया गया है। इस फोन का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो 80 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।
नूबिया के इस स्मार्टफोन की बैटरी 5000mAh की है। कंपनी के मुताबिक यह बड़ी बैटरी 12 घंटों का वेब ब्राउज़िंग, 60 घंटों की वॉयस कॉल, 41.5 घंटों का म्यूजिक 11 घंटों की विडियो स्ट्रीमिंग या 8.4 घंटों का गेमिंग टाइम दे सकती है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन
नूबिया एन2 स्मार्टफोन में 4जी VoLTE, डूअल बंद वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीस, 3.5mm जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन का वजन 180 ग्राम है।
कीमत और उपलब्धता
नूबिया ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन की कीमत 15,999 रुपए रखी है और इस स्मार्टफोन को अमेज़न पर एक्सक्लूसिव पेश किया जाएगा। इसकी आज से ही शुरू है। यह फोन शैम्पेन गोलग और ब्लैक गोल्ड कलर में आता है।


Click it and Unblock the Notifications