Home
Mobile

7 हिडन फीचर्स जो आपके सैमसंग गैलेक्‍सी में छिपे हुए हैं

By Roith

पूरी दुनिया में सैमसंग के करोड़ो फैन है, हालाकि कुछ समय के लिए सैमसंग पहले पायदान से खिसक कर नीचे आ गया था लेकिन अपने बेहतरीन फोन क्‍वालिटी और डिज़ाइन की बदौलत इस समय सैमसंग दुनिया की नंबर वन स्‍मार्टफोन कंपनी बनी हुई है। वैसे तो सभी स्‍मार्टफोन ब्रांड अपने फोन में एक न एक ऐसा फीचर जरूर देते हैं जो दूसरे स्‍मार्टफोन मॉडल से उसे अलग बनाते हैं। कभी-कभी कंपनी उसे ही अपनी यूएसपी भी बना लेती है।

आज हम आपको सैमसंग गैलेक्‍सी के कुछ ऐसे ही फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो सैमसंग गैलेक्‍सी के फोन में हिडेन रहते हैं और हम में से कई लोग इन्‍हें यूज नहीं कर पाते। चलिए जानते हैं सैमसंग गैलेक्‍सी के 7 बेहतरीन हिडेन फीचर्स।

7 हिडन फीचर्स जो आपके सैमसंग गैलेक्‍सी में छिपे हुए हैं

1. सिक्योर फोल्डर:

क्या आप जानते हैं आपके सैमसंग गैलेक्‍सी में सिक्योर फोल्डर नाम का एक बिल्ट-इन फीचर है? यह आपको अपनी डिवाइस पर एक पर्सनल और एन्क्रिप्टेड स्पेस बनाने का ऑप्‍शन देता है, जो संवेदनशील फाइलों, फोटो और यहां तक कि ऐप्स को स्टोर करने के लिए भी परफेक्ट है। इसे एक्‍सेस करने के लिए बस आपको फोन की सेटिंग्स > बायोमेट्रिक्स और सिक्योरिटी > सिक्योर फोल्डर पर जाना होगा और अपनी पर्सनल जानकारी को सेफ रखने के लिए बायोमेट्रिक सेटिंग सेट करनी होगी ताकि इन्‍हें सिर्फ आपकी एक्‍सेस कर सकें।

2. वन-हैंडेड मोड:

क्या आपको एक हाथ से फोन ऑपरेट करने की आदत है, सैमसंग गैलेक्‍सी में वन-हैंडेड मोड एक्‍टिवेट करके आप एक हाथ से फोन को ऑपरेट कर सकते हैं। इस फीचर को एक्‍टिवेट करने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं >फिर एडवांस्ड फीचर्स पर जाए> इसके बाद वन-हैंडेड मोड पर जाएं, और अपना पसंदीदा विकल्प चुनें। अब आप एक हाथ से अपनी स्क्रीन में दिए गए सभी फीचर्स तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

3. ड्यूल मैसेंजर:

वैसे तो सोशल मीडिया में ज्‍यादातर लोगों का एक ही एकाउंट होता है, लेकिन कभी-कभी एक ही फोन में दो सोशल मीडिया एकाउंट भी यूज करने पड़ते हैं ऐसे में सैमसंग गैलेक्‍सी के फोन में ड्यूल मैसेंजर का फीचर दिया गया है, इसे एक्‍टिवेट करने के लिए फोन की सेटिंग्स > एडवांस्ड फीचर्स > ड्यूल मैसेंजर पर जाएं और जो भी ऐप यूज करना चाहते है उन्‍हें सलेक्‍ट करें। आपको उन ऐप्स पर अलग-अलग लॉगइन करने का ऑप्‍शन मिलेगा, जिसकी मदद से अपनी पर्सनल और ऑफीशियल प्रोफाइल को अलग-अलग मैनेज कर पाएंगे।

4. गेम टूल्स:

क्या आप एक गेमिंग लवर हैं? सैमसंग गैलेक्‍सी में गेम टूल का फ़ीचर दिया गया है जो आपके गेमिंग एक्‍सपीरियंस को और बेहतर बनाता है। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में सेटिंग्स > एडवांस्ड फीचर्स > गेम टूल्स पर जाकर इस फीचर को एक्‍टिवेट कर दें। इसकी मदद से आप अपने गेमप्ले को रिकॉर्ड कर सकते हैं, स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। नोटिफिकेशन ऑफ करने के अलावा गेमिंग के दौरान नेविगेशन बटन को हटा सकते हैं।

5. एज पैनल:

एज पैनल सैमसंग का एक पॉवरफुल फीचर है! इसमे स्‍क्रीन के किनारे साइड पैनल एक्‍टिवेट हो जाता है जिसके बाद स्क्रीन के किनारे स्वाइप करके आप अपनी पसंदीदा ऐप्स, कॉन्‍टेक्‍ट, वर्क के अलावा और भी बहुत कुछ एक्‍सेस कर सकते हैं। इस फीचर को एक्‍टिवेट करने के लिए फोन की सेटिंग में जाएं > डिस्प्ले > एज स्क्रीन > एज पैनल पर नेविगेट करें।

6. स्मार्ट सेलेक्ट:

क्या आपने कभी पूरी स्क्रीन की बजाय सिर्फ स्क्रीन के एक हिस्से को कैप्चर करना चाहा है? स्मार्ट सेलेक्ट की मदद से आप इस फीचर को प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए फोन में दिए गए एज पैनल को खोलें उसमें स्‍मार्ट सलेक्‍ट ढूंढने तक स्वाइप करें, अब आप जिस साइज की स्‍क्रीन कैपचर करना चाहते हैं वो कैप्चर करने का शेप चुनें। यह फीचर मीम्स सेव करने, टेक्‍ट को हाइलाइट करने या पर्सनल स्क्रीनशॉट लेने के लिए एकदम सही है।

7. डिवाइस केयर:

सैमसंग गैलेक्‍सी की परफार्मेंस को और बेहतर करने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं >इसके बाद डिवाइस केयर सर्च करें,यहां आपको अलग-अलग ऑप्टिमाइज़ेशन के ऑप्‍शन मिलेंगे। जैसे स्टोरेज क्लीनअप से लेकर बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन तक, यह हिडेन फीचर आपकी डिवाइस को सुचारू रूप से चलाने में काफी मदद करेग।

इसके अलावा अगर आपको लगता है सैमसंग गैलेक्‍सी में कुछ और इसी तरह के फीचर दिए गए हैं तो कमेंट करके हमें बता सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Unlock the hidden potential of your Samsung Galaxy with these lesser-known features that enhance privacy, gaming, multitasking, and more.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X