रिलायंस जियो स्मार्टफोन को अनलॉक करने के तरीके
इन दिनों, स्मार्टफोन पर्सनल डिवाइस बन चुके हैं और हर कोई इनमें रखे हुए डेटा को पूरी तरह से सीक्रेट रखना चाहता है।

लोग अपने फोन को पिन कोड, पासवर्ड, पैटर्न या फिंगरप्रिंट लगाकर लॉक रखते हैं ताकि उनका पर्सनल डेटा किसी और के हाथ न लगने पाएं।
पर कई बार आपको ऐसी इमरजेंसी पड़ जाती है कि किसी का फोन अनलॉक करना पड़ जाता है या आपका बेबी ही लॉक कर देता है तो ऐसे में आप क्या करें। इसके लिए हम आपको बता रहे हैं ऐसे 4 टिप्स, जिनसे आप बिना पासवर्ड के ही रिलायंस जियो एंड्रायड स्मार्टफोन को अनलॉक कर सकते हैं।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
एंड्रायड डिवाइस मैनेजर का इस्तेमाल
आप एंड्रायड डिवाइस मैनेजर का इस्तेमाल करते हुए अपने फोन को अनलॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको google.com/android/devicemanager पर विजिट करना होगा। अपने गूगल एकाउंट पर लॉगिन करने के लिए डिटेल डालें और जिस डिवाइस को अनलॉक करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट कर लें।
इसके बाद आपको टेम्परेरी पासवर्ड डालना होगा और फिर से लॉक कर देना होगा। नीचे आपको एक कन्फर्मेशन आएगा - रिंग, लॉक या इरेज। साथ ही आपको फोन में एक पासवर्ड फील्ड दिखेगा। आप इसमें उसी टेम्परेरी पासवर्ड को डाल दें। आपका फोन अनलॉक हो जाएगा। आप चाहें तो अपने फोन के लॉक को भी तुरंत चेंज कर सकते हैं।
लॉक स्क्रीन पैटर्न को अनलॉक करने के लिए गूगल लॉगिन का इस्तेमाल
यह तरीका, एंड्रायड 4;4 किटकैट और इससे कम के वर्जन पर कारगर साबित होता है। यह फोन को अनलॉक करने का सबसे स्मार्टफ तरीका है। आपको फॉरगॉट पैटर्न पर क्लिक करना होता है और बैकपिन को एंटर कर देना होता है या गूगल लॉगिन डिटेल डाल देनी होती हैं। इससे आपको फोन फटाक से अनलॉक हो जाता है।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
लॉक स्क्रीन को डिस्एबल करने के लिए कस्टम रिकवरी को ट्राई करें
इस विधि को ट्राई करने के लिए, आपके फोन में एसडी कार्ड होना चाहिए। वास्तव में, यह फोन को अनलॉक करने का एडवांस मेथड है। जिप फाइल को डाउनलोड करें, अपने कम्प्यूटर पर पासवर्ड डिस्एबल करें और अपने फोन के एसडी कार्ड में सेव करें। अब इस कार्ड को अपने फोन में इन्सर्ट करें और रिकवरी में से फोन को रिबूट करें।
आपके एसडी कार्ड में जिप फाइल फ्लैश होगी और डिवाइस को रिबूट कर देगी। आपका फोन बिना पासवर्ड या पैर्टन के ही बूट हो जाएगा। अब आपके सामने एक पासवर्ड या जेस्चर लॉक स्क्रीन शो होगा और आपको कोई भी पासवर्ड टाइप करना होगा और आपको फोन अनलॉक हो जाएगा।
फैक्ट्री रिसेट
अगर आपके पास कोई ऑप्शन नहीं बचता है तो अपने फोन को फैक्ट्री रिसेट कर दें। लेकिन इससे आपके फोन में सेव डेटा उड़ जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








