Home
Mobile

आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स के बीच क्‍या अंतर होगा

By Roith

एपल आईफोन की नई 16 सीरीज को लांच होने में अब बस कुछ ही समय रह गया है, हालाकि लांच के एक हफ्ते पहले से इसे लेकर इंटरनेट पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था जिसमें आईफोन 16 और 16 प्रो को लेकर कई बाते कहीं जा रही थी। बाजार में मौजूद टेक एक्‍सपर्ट की माने तो इस सीरीज के 16 प्रो और प्रो मैक्‍स में कुछ खास फीचर्स दिए जा सकते है। चलिए जानते हैं इन दोनों मॉडल में किस तरह फीचर यूजर्स को मिल सकते हैं।

आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स के बीच क्‍या अंतर होगा

डिस्प्ले

शुरुआत करते है डिस्‍प्‍ले से, आईफोन 16 प्रो में 6.3 इंच का डिस्प्ले होगा, जबकि आईफोन 15 प्रो में 6.1 इंच का डिस्प्ले था। दूसरी तरफ, आईफोन 16 प्रो मैक्स में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो अब तक का सबसे बड़ा आईफोन डिस्प्ले होगा। इसका मतलब है कि आईफोन 16 प्रो मैक्स का आकार थोड़ा बड़ा होगा, लेकिन मोटाई में कोई अंतर नहीं होगा।

कैमरा सेटअप में अपग्रेड

दोनों आईफोन 16 मॉडल में 48MP के अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48MP का मेन सेंसर लगा होगा। आईफोन 16 प्रो में टेलीफोटो लेंस के साथ इसकी ज़ूम क्षमता 3x से बढ़कर 5x हो जाएगी, जो इस समय सिर्फ आईफोन प्रो मैक्स में उपलब्ध है। इन सभी अपग्रेड के बाद 16 सीरीज के कैमरे और बेहतर हो जाएंगे। खासकर कम रोशनी में और डायनामिक रेंज में आईफोन 16 सीरीज पहले मॉडल्‍स के मुकाबले ज्‍यादा बेहतर तरीके से काम करेंगे।

बैटरी लाइफ में सुधार

दोनों आईफोन 16 प्रो मॉडलों में पहले के मुकाबले बेहतर बैटरी क्षमता भी होने की उम्मीद है, हालाकि आईफोन 16 प्रो की बैटरी आईफोन 16 प्रो मैक्स से थोड़ी छोटी हो सकती है।

इन सभी अंतरों के बावजूद, दोनों ही आईफोन 16 प्रो मॉडल एप्पल के सबसे हाई रेंज वाले स्मार्टफोन होंगे और हाई-इंड फीचर्स से लैस होंगे। सबसे बड़ा अंतर बड़ी डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी में होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The iPhone 16 Pro and Pro Max are set to bring bigger displays, improved cameras, and better battery life, with the Max offering a massive 6.9-inch screen.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X