Redmi Note 12 Pro Plus 5G पर 26,000 तक की बचत, फ्लिपकार्ट दे रहा भारी डिस्काउंट

Redmi Note 12 Pro Plus 5G फ्लिपकार्ट पर आकर्षक ऑफर के साथ मौजूद है। अगर आप अच्छे फीचर्स के साथ लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदना चा रहे हैं तो आप इसे खरीद सकते हैं। Redmi Note 12 Pro Plus स्मार्टफोन 33,999 रुपये में आता है लेकिन आप इस फोन को महज 8000 रुपये खरीद सकते हैं। ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स के साथ भारी डिस्काउंट भी दे रहा है। तो चलिए जानते हैं सभी ऑफर के बारे में।
Redmi Note 12 Pro Plus 5G पर मिलने वाले ऑफर
Redmi Note 12 Pro Plus 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 चिपसेट पर बेस्ड है , फोन में 6.67 इंच का 120Hz प्रो AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें आपको 200MP का मेन कैमरा सेंसर और 16MPO फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं इसमें 120W हाइपरचार्ज को सपोर्ट करने वाली 4980mAh की बैटरी भी मिलती है। इतना ऑफर करने वाला डिवाइस फ्लिपकार्ट पर 11 % के डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

Redmi Note 12 Pro Plus 5G पर मिलने वाले एक्सचेंज और बैंक ऑफर
जी हां डिस्काउंट के बाद आप Redmi Note 12 Pro Plus 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत को 33999 रुपये के बजाय 29999 रुपये में पा सकते हैं। वहीं अगर आपके पास एक्सचेंज और बैंक ऑफर का ऑप्शन है तो फोन की कीमत को और भी कम किया जा सकता है।
एक्सचेंज करने पर, आप फोन की कीमत को 22,000 रुपये तक कम कर सकेंगे। इससे फोन की कीमत 7999 रुपये तक कम हो सकती है। इस बीच, हैंडसेट पर दिए जा रहे बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं, जिसमें फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% तक का कैशबैक दिया जा रहा है। आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड गैर ईएमआई लेनदेन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर आपको 2500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








