Flipkart पर iPhone 14, iPhone 14 Plus की कीमत में 15,000 रुपये तक का मिल रहा डिस्काउंट

Apple लगातार iPhone के लगभग सभी वेरिएंट पर डिस्काउंट पेश कर रहा है। जी हां iPhone 14 और iPhone 14 Plus को Flipkart पर 15,000 रुपये तक की कीमत में कटौती की गई है । यह लेटेस्ट iPhone मॉडल के लॉन्च के कुछ महीने बाद आया है, हालांकि पीछले जनरेशन के फोन की बात करें तो iPhone 13 पर कोई हार्डवेयर सुधार नहीं हुआ है। नई कीमत से ज्यादा कस्टमर को लेटेस्ट iPhone खरीदने के लिए अपनी ओर खीचना चाहिए। आमतौर पर, iPhones को साल बिग बिलियन डेज सेल के आसपास एक बड़ी कीमत में कटौती मिलती है, लेकिन इस बार चीजें थोड़ी अलग हैं। चलिए जानते हैं इसे कैसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
बता दें कि वेनिला iPhone 14 मॉडल 6.1 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है, जबकि प्लस वेरिएंट में 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। ये दोनों iPhone 13 सीरीज के जैसे A15 बायोनिक SoC पर बेस्ड हैं। वहीं इस दोनों मॉडलों पर एक डुअल 12MP का कैमरा दिया गया है।

iPhone 14, iPhone 14 Plus की भारत में कीमत
अगर हम बात iPhone की कीमत की करें तो आपको आईफोन 14 प्लस 128 जीबी 89,900 रुपये 74,999 रुपये मे मिल जाएगा। वहीं आईफोन 14 प्लस 256GB 99,900 रुपये के बजाय 84,999 रुपये में मिल जाएगा। आईफोन 14 प्लस 512GB 119,900 रुपये है जिसे आप 104,999 रुपये में खरीद सकते हैं। आईफोन 14 128 जीबी की कीमत 79,900 रुपये है जिसे आप 65,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान आईफोन 14 256GB 89,900 रुपये के बजाय 75,999 रुपये और आईफोन 14 512GB को 109,900 रुपये के बजाय 95,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
जी हां कीमतों में कटौती के अलावा, फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड के जरिए 5 % तक का अनलिमिटेड कैशबैक भी दे रहा है।
iPhone 14 Plus और iPhone 14 के स्पेसिफिकेशन
Apple iPhone 14 और iPhone 14 Plus स्पोर्ट 6.1-इंच और 6.7-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। एक वाइड कलर गैमट, HDR, 1200nits ब्राइटनेस, फ्रंट कैमरा के साथ टॉप पर ट्रू टोन रेगुलर नॉच और फेस आईडी सेंसर, और एक मानक 60Hz रिफ्रेस रेट के साथ आता है। जैसा कि कहा गया है, दोनों iPhone A15 बायोनिक चिपसेट पर बेस्ड हैं जो ग्राफिक्स के लिए 5-कोर GPU और 16-कोर NPU के साथ आते हैं। IPhones 512GB स्टोरेज ऑप्शनों के साथ 4GB रैम पैक करता है।


Click it and Unblock the Notifications








