Home
Mobile

iPhone 15 सीरीज पर 6,000 रुपये तक की छूट, जल्दी करें

iPhone 15 सीरीज मौजूदा समय में देश भर में अलग-अलग प्लेटफार्मों पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसके बीच, Apple India अपने iPhone 15 सीरीज, iPhone 14 , iPhone 13 और iPhone SE पर तत्काल बचत की पेशकश कर रहा है। यही ऑफर नई लॉन्च हुई एप्पल वॉच सीरीज 9, एप्पल वॉच अल्ट्रा 2 और मौजूदा एप्पल वॉच एसई पर भी लागू है। ये ऑफर आधिकारिक एप्पल इंडिया वेबसाइट और दिल्ली और मुंबई में एप्पल स्टोर्स पर मान्य हैं।

iPhone 15 सीरीज पर 6,000 रुपये तक की छूट, जल्दी करें

iPhone 15 सीरीज पर मिलने वाले छूट में आईफोन 15 पर 5,000 रुपये तक छूट मिल रहा है, जिसके बाद यह फोन आपको 74,900 रुपये में मिल जाएगा।

आईफोन 15 प्लस पर भी 5,000 रुपये तक का ऑफर मिल रहा है, जिसके बाद यह आपको 84,900 रुपये में मिल जाएगा।

आईफोन 15 प्रो की कीमत तो वैसे 1,34,900 रुपये है, लेकिन आपको इस पर 6,000 रुपये का छूट मिल रहा है। जिसके बाद यह आपको 128,900 रुपये में मिल जाएगा।

आईफोन 15 प्रो मैक्स 159,900 रुपये में आता है। इस फोन पर आपको 6,000 रुपये का छूट मिल रहा है। जिसके बाद इसकी कीमत 153,900 रुपये हो जाती है।

आईफोन 14 पर भी 4,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसके बाद यह 65,900 रुपये में आपका हो जाएगा।

आईफोन 14 और आईफोन 13 पर भी आपको छूट दिया जा रहा है।

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) कार्ड के माध्यम से एप्पल इंडिया (Apple India) वेबसाइट पर उपरोक्त उत्पादों में से कोई भी खरीदने वाले ग्राहक 6,000 रुपये तक की तत्काल छूट के पात्र हैं। iPhone 15 सीरीज फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 22 सितंबर यानी इस शुक्रवार से स्टोर्स में आ जाएगी।

Apple Watch पर मिलने वाले ऑफर

iPhones और Apple Watch के अलावा, कंपनी iPad Pro 12.9-इंच, iPad Pro 11-इंच, iPad Air, iPad 10th/9th जनरेशन और iPad Mini पर भी 4,000 रुपये तक की छूट दे रहा है। मैकबुक एयर एम2 चिप, मैकबुक प्रो 13-इंच, 14-इंच और 16-इंच, मैक स्टूडियो, मैकबुक एयर एम1 चिप, आईमैक 24-इंच और मैक मिनी पर 8,000 रुपये तक की छूट है। कंपनी 3 और 6 महीने के प्लान पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी दे रही है।

ग्राहकों को नए एप्पल डिवाइस के लिए अपने मौजूदा फोन के ट्रेड-इन के लिए तत्काल क्रेडिट प्राप्त होगा। कंपनी लचीली डिलीवरी और पिकअप ऑप्शन भी दे रही है और इन्हें ऑनलाइन ऑर्डर देते समय चुना जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apart from iPhones and Apple Watch, the company is also offering a discount of up to Rs 4,000 on iPad Pro 12.9-inch, iPad Pro 11-inch, iPad Air, iPad 10th/9th generation and iPad Mini. There is a discount of up to Rs 8,000 on MacBook Air M2 chip, MacBook Pro 13-inch, 14-inch and 16-inch, Mac Studio, MacBook Air M1 chip, iMac 24-inch and Mac mini.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X