Home
Mobile

Samsung Galaxy S23 Ultra पर 8000 रुपये तक की बंपर छूट, यहां जानें ऑफर

Samsung Galaxy S23 Ultra पर 8000 रुपये तक की बंपर छूट

अगर आप भी दमदार फीचर्स और धांसू कैमरा वाला स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए Samsung Galaxy S23 Ultra अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस फोन पर आप इंस्टेंट 8 हजार तक की छूट का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज कर इस फोन पर अन्य छूट का भी लाभ ले सकते हैं। आईए आपको आगे इस फोन से जुड़ी कई अहम बातों को डिटेल में बताते हैं।

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S23 Ultra में आपको 6.8 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिल रहा है। जो 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 1-120 हर्ट्ज डायनामिक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके साथ ही आपको स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 2 प्रोसेसर भी इस फोन में मिल रहे है। वहीं इस फोन के बैक पैनल पर यूजर्स को चार कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और 10x ऑप्टिकल जूम के साथ एक अन्य 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर को शामिल किया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इस फोन में Phantom Black, Green, Cream और Lavander चार कलर ऑप्शन मिल रहे हैं। जिसे आप अपनी पसंद से ले सकते हैं।

वहीं सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा स्मार्टफोन में आपको कंपनी 5,000mAh की बैटरी, 45W वायर्ड और 15W रिवर्स वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ दे रही है। आपको बता दें, Galaxy S23 Ultra में यूजर्स को Android 13 पर बेस्ड OneUI 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

Samsung Galaxy S23 Ultra की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा की कीमत की बात करें तो इस फोन के 12 GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,24,999 रुपये है। वहीं, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट वाला फोन आपको 1,34,999 रुपये में मिल सकता है। लेकिन Amazon पर भारी छूट के तहत HDFC कार्ड धारकों को 8000 रुपये का इंस्टेंट छूट का लाभ दिया जा रहा है।

ऑफर्स का ऐसे ले सकते हैं लाभ

सैमसंग के इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए कस्टमर्स को 24 महीने तक की नो कॉस्ट EMI की फैसिलिटी मिल रही है। इसके अलावा आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके 10,000 रुपये तक का बचत कर सकते हैं। यहां आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि, इसका लाभ आपको आपके पुराने स्मार्टफोन के मॉडल और कंडीशन पर मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are also planning to get a smartphone with strong features and cool camera, then Samsung Galaxy S23 Ultra can be a good option for you. Up to 8,000 instant discount is being given on Samsung Galaxy S23 Ultra. Along with this, you can also take advantage of other discounts by exchanging your old Samsung smartphone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X