Vivo V50 से लेकर iQOO Neo 10R तक: फरवरी में लॉन्च होने वाले मिड-रेंज फोन की यहां देखें लिस्ट
जनवरी 2025 में Oneplus 13 और Galaxy S25 Ultra जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन ने काफी चर्चा बटोरी, जो नए साल के लिए टेक्नोलॉजी का ट्रेंड सेट कर रहे हैं। अब फरवरी में मिड-रेंज स्मार्टफोन की बारी है, जिसमें Vivo, iQoo, Samsung और अन्य प्रमुख ब्रांड्स अपने लेटेस्ट मॉडल्स पेश करने वाले हैं। ये स्मार्टफोन फरवरी 2025 में लॉन्च होने वाले हैं, और पहले से ही अपनी स्मार्ट फीचर्स और इनोवेशंस की वजह से ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
Nothing Phone (3a): नथिंग का अगला स्मार्टफोन नथिंग फोन (3a) सीरीज अगले महीने 4 मार्च को लॉन्च होने के लिए तैयार है। जिसके तहत Phone (3a) और Phone (3a) Plus दो नए हैंडसेट्स पेश किए जाएंगे। जो ब्रांड के पहले फोन होंगे जिनमें एक समर्पित टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। नथिंग के ये आगामी फोन्स बेहतर डिजाइन के साथ आ रहे हैं, जिसमें संभवतः ग्लिफ लाइटिंग होगी। इसके अलावा इन फोन्स में AI फैसलिटी के साथ NothingOS 3 भी दिए जानें की उम्मीद है।
iQOO Neo 10R: आईक्यू नियो 10R एक परफॉरमेंस बेस्ड मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा। जो स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिप द्वारा संचालित होगा। यह स्मार्टफोन 6.78-इंच डिस्प्ले से लैस होगा, जिसमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलने की उम्मीद है।
iQOO Neo 10R के Android 15-आधारित FunTouchOS 15 पर संचालित होने की उम्मीद है। इसके अलाना इसमें 80W और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ कंपनी अपने इस डिवाइस में 6,400 mAh की एक बड़ी बैटरी दे सकती है।

Vivo V50: Vivo V50 को X200 सीरीज के कुछ ही हफ्तों बाद पेश किए जानें की उम्मीद है। वीवो वी50 में जीस-ट्यून्ड ऑप्टिक्स सहित किफायती कैमरा इनोवेशन की पेशकश की जा सकती है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो इसके बैक में डुअल-कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP हाई-रिजॉल्यूशन सेल्फी कैमरा होने की भी जानकारी सामने आई है। साथ ही स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिप शामिल किए जाने की उम्मीद है।
Tecno Pova 7 Series: टेक्नो पोवा 7 सीरीज का एक फोन फरवरी में ही दस्तक दे सकता है। कंपनी के द्वारा शेयर किए गए एक टीजर इमेज की मानें तो Pova 7 में एक LED लाइट शामिल होगी, जो ट्रिपल-कैमरा सेटअप के चारों ओर दी जा सकती है। इसके अलावा इसमें ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ-साथ कुछ AI फीचर्स के साथ प्रतिस्पर्धी स्पेक्स दिए दिए जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications