Upcoming Mobile Phones in March: Infinix और Realme के इन दमदार स्मार्टफोन्स की होने जा रही एंट्री, जानें कीमत
Upcoming Mobile Phones in March: अगर आप भी इस वक्त नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह समय उचित हो सकता है। दरअसल अगले हफ्ते कई कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं।
जिसमें इनफिनिक्स और रियलमी जैसे ब्रांड के भी फोन्स शामिल होंगे। तो आइए आपको आगे अपकमिंग स्मार्टफोन्स (Upcoming Mobile Phones) की कीमत व खासियत से रूबरू करवाते हैं।

Infinix Note 40 Pro- Infinix के Note 40 Pro सीरीज की एंटी 18 मार्च को होने जा रही है। जानकारी के अनुसार इस सीरीज के तहत कंपनी अपने चार नए फोन्स Infinix Note 40 और Infinix Note 40 Pro जो 4G कनेक्टिविटी के साथ और Infinix Note 40 Pro 5G , Infinix Note 40 Pro Plus 5G को लॉन्च कर सकती है।
Infinix Note 40 Pro के 4जी मॉडल में Helio G99 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है। वहीं Infinix Note 40 Pro 5G में Dimensity 7020 चिपसेट मिल सकता है। साथ ही Infinix Note 40 Pro Plus 5G में 100W चार्जिंग फीचर दिए जानें की उम्मीद है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ दस्तक दे सकते हैं।

Realme Narzo 70 Pro 5G - इसके अलावा रियलमी अपने Narzo 70 Pro 5G से 19 मार्च को पर्दा उठाने जा रहा है। हालांकि, इसके लॉन्च से पहले ही इश फोन के कई स्पेसिफिकेशंस का कंपनी ने खुलासा कर दिया है।
जिसके अनुसार इसमें FHD प्लस AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। नार्जो 70 प्रो 5जी को Rainwater Smart Touch और एयर जेस्चर कंट्रोल फीचर से भी लैस किया जा सकता है। रेनवाटर स्मार्ट टच फीचर की मदद से इस फोन को बारिश में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके साथ ही इस फोन में Dimensity 7050 चिपसेट मिल सकता है। आपको बता दें, यह फोन एंड्रॉयड 14 पर काम करेगा। जिसके ऊपर Realme UI 5 इंटरफेस देखने को मिल सकता है।
इसके साथ ही यह फोन 67W फास्ट चार्जिंग, Sony IMX890 कैमरा सेंसर के साथ दस्तक दे सकता है। कंपनी के अनुसार इस सेंसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा।
बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। इस फोन को OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 लेंस वाला प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








