OnePlus के जनवरी 2025 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट और फीचर्स
2025 में टेक इंडस्ट्री में अभूतपूर्व इनोवेशन देखने को मिलेगा, जिसमें स्मार्टफोन अहम भूमिका निभाएंगे। नए साल भी शुरूआत शानदार होगी, क्योंकि प्रमुख ब्रांड जैसे OnePlus, Samsung और Poco अपने सबसे प्रतिक्षित डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में हैं। ये स्मार्टफोन यूजर्स की अपेक्षाओं को नया आकार देने और प्रौद्योगिकी की सीमाओं को चुनौती देने का वादा करते हैं।
Oneplus 13 सीरीज
OnePlus 7 जनवरी को भारत में अपनी फ्लैगशिप OnePlus 13 और OnePlus 13R स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। पहले ही चीन में लॉन्च हो चुके इन डिवाइस को काफी ध्यान आकर्षित किया है। भारतीय वेरिएंट में ऑक्सीजन ओएस15 और कई कलर ऑप्शन होंगे, जो यूजर्स को अधिक पर्सनलाइजेशन और बेहतर अनुभव प्रदान करेंगे।

Oneplus 13 सीरीज फीचर्स
डिजाइन - वनप्लस 13 सीरीज का डिजाइन एक फ्लैट-फ्रेम स्टाइल में होगा, जो पिछले कर्वी डिजाइन की जगह लेगा। कैमरा मॉड्यूल को अब हैसलब्लैड ब्रांडिग के साथ नए तरीके से स्थित किया गया है, जिसमें एक नई मेटल स्ट्रिप और अपडेटेड H लोगो शामिल है, जो डिवाइस को और अधिक प्रीमियम लुक देता है।
डिस्प्ले- इसमें अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ X2 OLED पैनल और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए एक एडवांस्ड अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
प्रोसेसर- लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट द्वारा संचालित, यह 24GB रैम और 1TB आंतरिक स्टोरेज का समर्थन करता है, जो हाई प्रदर्शन की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है।
टिकाऊपन- IP69 रेटिंग के साथ, OnePlus 13 उच्च दबाव की स्थिति में भी बेहतरीन वाटर रेजिस्टेंस प्रदान करता है।
OnePlus 13 और 13R OnePlus 13 की संभावित कीमत
वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टिपस्टर योगेश बरार की ने इन आगामी फोन्स की की कीमत बता दी है। लेटेस्ट लीक की मानें तो OnePlus 13 की कीमत 67,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है।
इसे कंपनी 12GB RAM/256GB स्टोरेज, 16GB RAM / 512GB स्टोरेज दो वेरिएंट में पेश कर सकती है। अगर यह लीक सही होता है तो OnePlus 12 की तुलना में इस फोन की कीमत ज्यादा हो सकती है, जिसके 12GB/256GB मॉडल की शुरूआती कीमत 64,999 रुपये थी।
माना जा रहा है कि, oneplus 13R हाल ही में लॉन्च हुए Oneplus Ace 5 का रिब्रांडेड वर्जन होगा, जिसकी कीमत 12GB रैम / 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 39,000 रुपये तय की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications