Home
Mobile

Upcoming Smartphones: इस हफ्ते Realme और iQoo के फोन्स होंगे लॉन्च, जानें डिटेल्स

Upcoming Smartphones in April: अगर आप भी नया फोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह समय सही साबित हो सकता है। दरअसल अप्रैल के आखिरी सप्ताह में Realme से लेकर iQoo तक जैसे बड़े ब्रांड अपने स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रहे हैं। दोनों ही कंपनियां अपने अपकमिंग फोन्स को मिडरेंज सेगमेंट में लाएंगे। आइए आगे इ फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल्स जानते हैं।

Realme Narzo 70x - रियलमी नार्जों 70एक्स कंपनी का बजट रेंज वाला स्मार्टफोन होगा। इस फोन पर से 24 अप्रैल को दोपहर 12 बजे पर्दा उठेगा। इसके लिए Amazon पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। कंपनी के ऑफिशियली टीजर में इस फोन के खास स्पेक्स सामने आ चुके हैं। कीमत की बात करें तो इसे 12 हजार रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा।

Upcoming Smartphones: इस हफ्ते Realme और iQoo के फोन्स होंगे लॉन्च

यह फोन Realme Narzo 60x के सक्सेसर के तौर पर दस्तक देगा। वहीं इसके स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी ने अपने इस फोन के साथ फास्ट चार्जिंग स्पीड को हाइलाइट करते हुए, बताया कि, इसमें 45W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा।

इसके साथ ही यह फोन SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट करेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की जाएगी। डस्ट और वॉटर रसिस्टेंस के लिए इस फोन में आपको IP54 रेटिंग भी मिल सकता है।

Upcoming Smartphones: इस हफ्ते Realme और iQoo के फोन्स होंगे लॉन्च

iQOO Z9- इसके अलावा iQOO Z9 सीरीज पर से भी 24 अप्रैल को पर्दा उठेगा। हालांकि, कंपनी अभी इस सीरीज को चीन में लॉन्च करने जा रही है। जिसके तहत तीन मॉडल्‍स iQOO Z9, iQOO Z9x और iQOO Z9 Turbo पेश किए जाएगें। हालांकि, लॉन्च से पहले ही इसके कई स्पेक्स अब तक सामने आ चुके हैं।

iQOO Z9 में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिल सकता है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा और 2MP का पोर्ट्रेट कैमरा दिए जानें की उम्मीद है।

Upcoming Smartphones: इस हफ्ते Realme और iQoo के फोन्स होंगे लॉन्च

वहीं iQOO Z9x में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले मिलेगा। इसके साथ ही इसमें परफॉर्मेंस के लिए स्‍नैपड्रैगन 6 Gen 1 प्रोसेसर मिल सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सिस्‍टम दिया जा सकता है। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का होगा।

इसके आलावा iQOO Z9 Turbo में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा औ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
upcoming phones in april 2024 including Realme Narzo 70x Iqoo Z9 turbo check price specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X