iQOO 13 से लेकर Redmi Note 14 सीरीज तक, दिसंबर 2024 में लॉन्च होंगे ये धांसू फोन
Upcoming Phones in December 2024: इस महीने यानि दिसंबर में भारतीय बाजार में iQoo से लेकर Vivo और Redmi जैसे बड़े ब्रांड्स के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं।
इनमें कुछ मॉडल्स की लॉन्च डेट और फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं, जबकि बाकी अन्य की डिटेल्स जल्द ही ऑफिशियली सामने आने की उम्मीद है। ये फोन्स एडवांस फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च किए जाएंगे। तो आइए आपको आगे इन अपकमिंग फोन्स की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी खासियतों से रूबरू करवाते हैं।

iQoo 13:
आईक्यू 13 जो कल यानी 3 दिसंबर को भारतीय बाजार में दस्तक देने को तैयार है। हालांकि, इसके लॉन्च से पहले ही कीमत का खुलासा हो चुका है। सामने आई एक रिपोर्ट की माने तो इस आगामी स्मार्टफोन की प्री-ऑफर कीमत 54,999 रुपये होगी।
यानी कि, बैंक ऑफर्स और कैशबैक के बाद यह और भी सस्ता हो जाएगा। फोन में 6.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले, बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और 16GB रैम मिलेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh बैटरी मिलेगी, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
Redmi Note 14 Series:
रेडमी नोट 14 सीरीज को भारतीय बाजार में 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस लाइनअप में Redmi Note 14 5G, Note 14 Pro 5G और Note 14 Pro Plus 5G शामिल होंगे। इन स्मार्टफोन्स में 6.67 इंच का 120Hz OLED डिस्प्ले और स्मार्ट AI फीचर्स होंगे।
प्रोसेसर की बात करें तो Note 14 Pro Plus 5G में MediaTek Dimensity 7300 Ultra और Redmi Note 14 Pro में Snapdragon 7s Gen 3 शामिल होगा। दो प्रो मॉडल में डुअल चिपसेट सपोर्ट मिलेगा, जो बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करेगा। इन डिवाइसेस को पहले चीन में लॉन्च किया गया था और अब इसे भारत में पेश किया जाएगा।
Vivo X200 Series:
वीवो X200 सीरीज जिसे अक्टूबर में ही चीनी बाजार में पेश किया जा चुका है, इसे बहुत जल्द भारतीय बाजारों में भी लॉन्च किया जाएगा। इसके तहत वीवो अपने दो नए फोन्स Vivo X200 और X200 Pro मॉडल शामिल होंगे। इन दोनों फोन्स को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर होगा। X200 Pro में 6000mAh तक की बैटरी के साथ 90W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जबकि, X200 में 5800mAh की बैटरी और 120W चार्जिंग के साथ आएगा।
Oneplus 13:
वनप्लस इस बार दिसंबर में भारत में Oneplus 13 लॉन्च कर सकता है। जिन्हें पहले ही चीन में पेश किया जा चुका है। आइए आपको आगे चीन में लॉन्च के आधार पर वनप्लस 13 की संभावित स्पेसिफिकेशंस बताते हैं। इसमें 6.82 इंच BOE X2 2K + AMOLED डिस्पेल मिल सकता है, जो 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी अपने इस फोन में 6,000mAh की बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग दे सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








