Home
Mobile

अप्रैल में OnePlus, Samsung, Motorola समेत इन ब्रांड्स के Smartphones होंगे लॉन्च, जानिए कीमत व स्पेक्स

Upcoming Smartphones In India April 2024 : अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने वाले हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है।

दरअसल अगले महीने यानी कि, अप्रैल में OnePlus, Samsung, Motorola समेत कई बड़ी कंपनियां अपने-अपने नए हैंडसेट्स लॉन्च करने जा रहे हैं। आइए इसकी कीमत, मॉडल और खासियतों को डिटेल में जानते हैं।

अप्रैल में OnePlus, Samsung समेत इन ब्रांड्स के Smartphone होंगे लॉन्च

अप्रैल 2024 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट-

OnePlus Nord CE 4 5G- वनप्लस नॉर्ड सीई 4 5जी भारत में 1 अप्रैल को दस्तक देने जा रहा है। लीक्स की मानें तो वनप्लस का यह नया फोन दो वेरिएंट में आएगा। जिसके 8GB + 128GB की कीमत 24,999 रुपये और 8GB + 256GB की कीमत 26,999 रुपये तय की जा सकती है।

इसके स्पेक्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की AMOLED LTPS डिस्प्ले मिल सकती है, जो FHD+ रेजॉल्यूशन और 20Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट होगा।

अप्रैल में OnePlus, Samsung समेत इन ब्रांड्स के Smartphone होंगे लॉन्च

Realme C65- इसके बाद बात करेंगे Realme C65 मार्केट की जिसे 4 अप्रैल को लॉन्च कया जा रहा है। हालांकि यहां से पहले यह फोन वियतनाम में दस्तक दे चुका है।

रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट Chase Xu ने भी इस आगामी फोन का टीजर इमेज शेयर कर इसके लॉन्चिंग को कंफर्म किया है। यह फोन Realme C55 का सक्सेसर होगा।

अप्रैल में OnePlus, Samsung समेत इन ब्रांड्स के Smartphone होंगे लॉन्च

Samsung Galaxy M55 5G - इसके अलावा Samsung भी अपना लेटेस्ट हैंडसेट Galaxy M55 5G को भारत में लॉन्च करने को तैयार है। ब्राजील में लॉन्च के बाद कंपनी ने फौरन ही भारत में लॉन्च टीज कर दिया है। इसके साथ ही Amazon पर भी इसके लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गया है।

Realme GT 5 Pro - Realme भी कथित तौर पर Realme GT 5 Pro को अप्रैल में भारतीय बाजार में लॉन्च करेगा। हालांकि, यह फोन देश में लाए जाने से पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है।

इसमें ग्राहकों को 6.78 इंच की BOE OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz टच सैंपलिंग रेट और 1600 निट्स तक ब्राइटनेस है।

Motorola Edge 50 Pro- इसके साथ ही Motorola Edge 50 Pro को भी अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। जिसमें ग्राहकों को 6.7 इंच की 1.5K रेजॉल्यूशन pOLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है। इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
upcoming phones in india in april 2024 oneplus nord ce 4 5g and much more
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X