Smartphone Launch in April: इस महीने भारत में लॉन्च हो सकते हैं स्मार्टफोन्स; जानिए कौन सा है सबसे खास
Upcoming Smartphone in April: जैसा कि हम जानते हैं, स्मार्टफोन लॉन्चिंग के मामले में मार्च का महीना बहुत खास था, क्योंकि इस महीने भारत में स्मार्टफोन लॉन्च की बाढ़ आ गई थी। कई बड़ी कंपनियां जैसे Google, Nothing और iQOO ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स यानी Pixel 9a, Phone 3a सीरीज और Neo 10R के साथ मार्केट में एंट्री की थी। ऐसे में इस डिवाइस के आने के साथ ये पिछला महीना काफी बेहतरीन रहा है।
हालांकि, अप्रैल का महीना और भी खास होने वाला है क्योंकि इस महीने भी कई प्रमुख ब्रांड्स अपने नए स्मार्टफोन्स को मार्केट में लाने की तैयारी में हैं। इस लिस्ट में Motorola, Poco, iQOO, Vivo और Nothing जैसे कई बड़े ब्रांड्स के मॉडल उतारेंगी। आइए जानते हैं कि कौन-सा फोन कब लॉन्च होगा और उसमें क्या खास होगा।

Poco C71
- Poco C71 स्मार्टफोन 4 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।
- ये कंपनी का एक बजट फोन हो सकता है।
- नया फोन उन यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स चाहते हैं।
- इस फोन में 6.88 इंच का एचडी+ 120 हर्ट्ज डिस्प्ले होगा।
- इस डिवाइस की कीमत 7000 रुपये तक हो सकती है।
Motorola Edge 60 Fusion
- Motorola का Moto Edge 60 Fusion भारत में 2 अप्रैल 2025 को लॉन्च किया जा सकता है।
- Flipkart पर इस फोन के लिए एक टीजर जारी किया गया है।
- इसके हिसाब से इस स्मार्टफोन में 1.5K ऑल-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।
- इसके अलावा डिवाइस में 5500mAh की बैटरी और बहुत से खास फीचर्स मिलते हैं।
iQOO Z10 5G
- इस लिस्ट में अगला नाम iQOO Z10 5G का है, जिसे इस महीने लॉन्च किया जा सकता है।
- यह स्मार्टफोन 11 अप्रैल को भारतीय मार्केट में एंट्री लेने जा रहा है।
- बता दें कि इसे Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर बेचा जाएगा।
- यह फोन 0.789 सेमी की मोटाई के साथ भारत का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा।
- साथ ही इस डिवाइस में 7300mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी।
Vivo T4 5G
- Vivo अपने पॉपुलर T-सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Vivo T4 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
- ये डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T3 5G का सक्सेसर होगा।
- अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
- हालांकि उम्मीद की जा रही है कि इसे अप्रैल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है।
Poco F7 Ultra
- बता दें कि Poco के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Poco F7 Ultra को हाल ही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है।
- अब उम्मीद की जा रही है कि ये डिवाइस अप्रैल में भारतीय मार्केट में भी एंट्री ले सकता है।
- इस फोन में आपको पावरफुल प्रोसेसर, IP68 रेटिंग और 50MP के प्राइमरी कैमरा की सुविधा मिलती है।
- भारत में इसका लॉन्च अप्रैल 2025 के मिड तक हो सकता है।
Vivo V50e
- Vivo अपने V50 सीरीज का दूसरा मॉडल Vivo V50e भी इस महीने लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने इस फोन के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
- हालांकि, Vivo की वेबसाइट और अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार इस डिवाइस को भारत में अप्रैल के महीने में लॉन्च किया जा सकता है।
CMF Phone 2
- इस लिस्ट में आखिरी नाम CMF Phone 2 का है। ये Nothing के सब-ब्रांड CMF का स्मार्टफोन है।
- इस डिवाइस को भी जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
- बता दें कि Nothing India ने सोशल मीडिया पोस्ट्स में एक पोकेमॉन-थीम टीजर पेश किया है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि CMF Phone 2 जल्द ही भारतीय बाजार में आ सकता है।
- यह फोन पिछले साल के CMF Phone 1 का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है।
अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो ये महीना आपके लिए खास होने वाला है, क्योंकि Poco, Motorola, iQOO, Vivo और Nothing जैसी कंपनियां अपने लेटेस्ट फोन लॉन्च कर सकती हैं। ऐसे में अपनी नजर इन डिवाइस पर बनाए रखें।


Click it and Unblock the Notifications








