2025 की पहली तिमाही में iPhone SE 4, Galaxy S25 सहित इन फोन्स की होगी एंट्री, यहां देखें पूरी लिस्ट
Upcoming smartphone launches in 2025: स्मार्टफोन्स लवर्स के लिए 2025 खास होने वाला है। साल 2025 की पहली तिमाही में ही स्मार्टफोन बाजार में नई टेक्नोलॉजी, एडवांस हार्डवेयर और आकर्षक फैसलिटी से लैस स्मार्टफोन्स दस्तक देने को तैयार हैं।
ये डिवाइसेस बेहतर प्रदर्शन, कैमरा अपडेट और नई खासियतों के साथ उपभोक्ताओं का एक्सपीरियंस और भी रोमांचक बनाएंगे। इस बदलाव से टोक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित हो सकता है। तो चलिए आपको आगे इन फोन्स की डिटेल्स बताते हैं।

Apple iPhone SE 4
एप्पल के इस किफायती फोन को उम्मीद किया जा रहा है कि, मार्च 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन सस्ता होने के बाद भी दमदार हार्डवेयर और बेहतरीन डिजाइन के साथ आएगा। इसके डिजाइन की बात करें तो यह iPhone 14 से मिलता-जुलता होगा। जिसमें 6.1-इंच OLED स्क्रीन और USB-C पोर्ट जैसी नई सुविधाएं शामिल होंगी।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें प्रीमियम फीचर्स जैसे डायनेमिक आइलैंड नहीं होंगे। कीमत की बात करें तो इसे लगभग 50,000 की कीमत पर उपलब्ध कराए जानें की संभावना है। यह iPhone SE 4 एक किफायती iPhone एक्सपीरियंस प्रदान करेगा, जो उन यूजर्स के लिए आदर्श होगा जो Apple का बेसिक अनुभव चाहते हैं।

Google Pixel 9a
मार्च 2025 में लॉन्च होने के लिए तैयार है, और यह Tensor G4 चिपसेट और Exynos मॉडेम के साथ शानदार प्रदर्शन और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन प्रदान करेगा। इसमें 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP वाइड शूटर और 13MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हैं, जो विभिन्न लाइट कंडीशंस में बेहतरीन तस्वीरें लेने में मदद करेंगे। 50,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाले इस डिवाइस से Google अपने किफायती स्मार्टफोन सेगमेंट में बेहतरीन कैमरा और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देगा।
Samsung Galaxy S25 Series
सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज जनवरी 2025 में लॉन्च होने को तैयार है, जो बेहतर कैमरा और प्रदर्शन क्षमताओं के साथ आएगा। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होगा, जो बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित केरगा। 16GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ यह स्मार्टफोन मल्टीटास्किंग और स्टोरेज की कोई समस्या नहीं होने देगा। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.86 इंच डिस्प्ले और 200MP मुख्य कैमरा के साथ 50MP टेलीफोटो लेंस मिलेगा। 5000mAh बैटरी पूरे दिन की बैटरी लाइफ सुनिश्चित करेगी। इसकी कीमत 1,20,000 के आस-पास होने अनुमान है।
Xiaomi 15
शाओमी 15 जनवरी 2025 में लॉन्च होने के लिए तैयार है, जो Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ बेहतरीन प्रदर्शन प्रदान करेगा। इसमें आपको 6.36-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ गेमिंग और स्विचिंग को स्मूद बनाएगा।
नए ट्रिपल कैमरा सिस्टम में प्राइमरी और टेलीफोट लेंस होंगे, जो शानदार फोटोग्राफी की अनुमति देंगे। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,400mAh की बैटरी पूरे दिन की बैटरी लाइफ सुनिश्चित करेगी। कीमत की बात करें तो इसे 75,000 के आसपास की कीमत पर Xiaomi 15 प्रीमियम स्मार्टफोन्स से मुकाबला करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








