भारत में इन Smartphones की होने जा रही धमाकेदार एंट्री, पहले ही जान लें कीमत और फीचर्स
Upcoming Smartphones: स्मार्टफोन लवर्स के लिए अगस्त महीना बड़ा खास होने वाला है। इस महीने कई स्मार्टफोन ब्रांड ने अपने हैंडसेट को लॉन्च किया है। तो वहीं iQOO , Vivo और Moto जैसे बड़ें ब्रांड भी अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। जो कई दमदार फीचर्स से लैस हैं। तो आज हम आपकों भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले फोन्स की डिटेल्स बताने जा रहे हैं। जिससे आप भी इनमें से अपने या फिर अपने किसी खास के लिए ले सकते हैं।
Vivo V29e
Vivo V29e भारत में 28 अगस्त को दस्तक देने वाला है। लॉन्च से पहले इस फोन को ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन वाले 64 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरे साथ टीज किया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा यूजर्स को मिल सकता है। इस फोन को कंपनी 25 हजार रुपये तक की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च करेगी। वहीं इसको लेकर अब तक सामने आए लीक्स की मानें तो इसमें 3डी कर्व्ड डिस्प्ले और पंच होल डिजाइन देकने को मिलेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी 4,600mAh की बैटरी और 80W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर की जाएगी।

iQOO Z7 Pro 5G
iQOO अपने नए फोन iQOO Z7 Pro 5G को 31 अगस्त को भारतीय मार्केट में पेश करने जा रहा है। iQOO ने अपने इस अपकमिंग फोन का टीजर भी जारी किया है। जिसके अनुसार इस फोन को कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। इसके अलावा कंपनी iQOO Z7 Pro 5G को मीडियाटेक Dimensity 7200 प्रोसेसर से पैक्ड कर सकती है। जिसमें 12 GB तक रैम और 256 GB तक स्टोरेज मिल सकता है। फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया जा रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन को 25,000 रुपये की कीमत के आसपास लाने की उम्मीद है।

Moto G54 5G
मोटोरोला भी जल्द अपना नया किफायती फोन Moto G54 5G भारत में लॉन्च करने वाला है। यह फोन यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की वेबसाइट पर नजर आ चुका है। Moto G54 5G को कंपनी ब्लू, ग्रीन और ब्लैक तीन कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है। Moto G54 5G को कंपनी 10 हजार की शुरुआती कीमत के साथ पेश कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








