Upcoming smartphone: अगले हफ्ते लॉन्च होने जा रहे ये 5 स्मार्टफोन्स, तगड़े फीचर्स से होंगे लैस, यहां देखें लिस
Upcoming smartphone: स्मार्टफोन लवर्स के लिए अगला हफ्ता काफी खास होने वाला है। जिसमें कई दिग्गज कंपनियां अपनी नई फोन्स को लॉन्च करने जा रही हैं। जो कई दमदार फीचर्स से लैस होंगे। अगर आप भी इस वक्त नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। हम इस आर्टिकल में आपको अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले कुछ फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपनी बजट के अनुसार खरीद सकेंगे। इन Upcoming smartphone में वनप्लस, इनफिनिक्स , रेडमी और टेक्नो जैसे ब्रांड शामिल हैं। तो आइए आपको आगे इन आगामी फोन्स की कीमत और खासियत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Oneplus 12
वनप्लस अपने अगले जेनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 5 दिसंबर को चीनी बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। इसके बाद इसे भारत में भी लाया जा सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन की एंट्री जनवरी में होगी। भारत में वनप्लस 12 की लॉन्च डेट का खुलास नहीं हुआ है, लेकिन फेमस टिपस्टर मैक्स जंबोर ने एक्स (X) पोस्ट में जानकारी दी है कि कंपनी भारत समेत ग्लोबली इस स्मार्टफोन को 23 जनवरी को लॉन्च करने वाली है। मोबाइल फोन में 4rth जनरेशन का Hasselblad कैमरा सेटअप मिलने वाला है।

Infinix Hot 40 Series
इनके अलावा Infinix Hot 40 Series पर से भी कंपनी अगले हफ्ते पर्दा उठाने जा रही है। जिसके तहत Infinix Hot 40, Infinix Hot 40 Pro और Infinix Hot 40i को एक साथ लॉन्च किय जाएगा। आपको बता दें, Infinix Hot 40i की एंट्री हाल ही में सऊदी अरब में हुई। यह एक बजट स्मार्टफोन है। जिसमें 6.6-इंच HD+ डिस्प्ले, 50MP प्राइमरी कैमरा, MediaTek Helio G88 SoCके साथ 64GB स्टोरेज मिल रहा है।
Tecno Spark Go 2024
Tecno Spark Go 2024 को भारत में 4 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह एक बजट स्मार्टफोन होगा, जिसे iPhone के डिज़ाइन, शानदार डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। Tecno Spark Go 2024 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
Infinix Smart 8 HD
इनफिनिक्स स्मार्ट 8 एचडी को 8 दिसंबर, 2023 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में एक पंच-होल डिस्प्ले, फ्लैट किनारे और एक मेटल फ्रेम दिया गया है। जिसकी डिस्प्ले 6.6-इंच की है, जो HD+ रिजॉल्यूशन ऑफर करेगी। Infinix Smart 8 HD को कंपनी MediaTek Helio G88 SoC प्रोसेसर के साथ लाएगी। जिसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
Redmi 13C Series
Redmi 13C सीरीज 6 दिसंबर को भारतीय बाजार में दस्तक देगा। इस सीरीज के तहत Redmi 13C और Redmi 13C 5G को लॉन्च किया जाएगा। Redmi 13C में MediaTek Helio G85 SoC और Redmi 13C 5G को MediaTek Dimensity 6100 SoC द्वारा संचालित किए जाने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








