Home
Mobile

Apple, Samsung से लेकर OnePlus तक 2024 में ये धांसू फ्लैगशिप देंगे दस्तक, यहां देखें लिस्ट

Upcoming Smartphones in 2024 : स्मार्टफोन्स लवर्स के लिए 2024 खास होने वाला है। दरअसल अगले साल यानि कि, 2024 में कई बड़ी स्मार्टफोन मेकर कंपनियां अपने-अपने नए हैंडसेट्स को लॉन्च करने जा रही हैं, जो एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे। आगामी स्मार्टफोन्स की बात करें तो इसमें Apple का iPhone 16 सीरीज, Samsung का Galaxy S24, OnePlus 12 और Asus के ROG Phone 8 के साथ Honor Magic 6 को बाजार में धांसू फीचर्स के साथ लाया जाएगा। आपको बता दें, इन स्मार्टफोन्स को AI फीचर्स, बेहतरीन स्क्रीन और तगड़े कैमरा फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। तो आइए आपको आगे इन फोन्स की खासियतों से रूबरू करवाते हैं।

 Apple से लेकर OnePlus तक 2024 में ये धांसू फ्लैगशिप देंगे दस्तक

Apple iPhone 16

एप्पल आईफोन 16 को 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल आईफोन 16 सीरीज को नए वेरियंट के साथ लाया जा सकता है, जो Pro और Pro Max वेरियंट से भी ज्यादा पावरफुल होगा। iPhone 16 मॉडल्स में एक वर्टिकल कैमरा लेआउट दिया जा सकात है। इस अपकमिंग सीरीज को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 16 Pro व Pro Max को 5x टेलिफोटो लेंस के साथ पेश किया जा सकता है। वर्तमान में इस टेक्नलॉजी को केवल 15 प्रो मैक्स में दिया गया है।

OnePlus 12

वनप्लस 12 को इसी महीने 5 दिसंबर 2023 को चीन में लॉन्च किया जा रहा है। जिसकी एंट्री 2024 तक अन्य बाजारों में भी हो सकता है। वनप्लस अपने इस हैंडसेट को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ पेश करेगा, जो ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड ColorOS 14 पर रन करेगा है। इस फोन को 2K रेजॉलूशन ऑफर करने वाली डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। इसके अलावा वनप्लस 12 में यूजर के एक्सपीरियंस को बेहतरीन करने के लिए कटिंग-एज टेक्नोलॉजी दी जा सकती है।

 Apple से लेकर OnePlus तक 2024 में ये धांसू फ्लैगशिप देंगे दस्तक

Samsung Galaxy S24

गैलेक्सी S24 सीरीज को 2024 की शुरुआत में ही पेश किया जा सकता है। जिसे कर्व्ड डिजाइन और फ्लैट- स्क्रीन अप्रोच के साथ लॉन्च किया है। गैलेक्सी S23 सीरीज की तुलना में आपको इस सीरीज में धांसू कैमरा और तगड़ा बैटरी मिल सकता है।

Asus ROG Phone 8

आसुस रोग फोन सीरीज को गेमिंग फोन के लिए जाना जाता है। आसुस अपने नए ROG Phone 8 स्मार्टफोन को एक्टिव कूलिंग एक्सेसरीज और OLED डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च कर सकता है। जो गेमर्स को गेमिंग के दौरान अलग एक्सपीरियंस कराएंगे । कंपनी फने इस हैंडसेट को क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट के साथ ला सकती है।

Honor Magic 6

ऑनर मैजिक 6 स्मार्टफोन को भी 2024 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। जिसे फरवरी 2024 में होने वाले Mobile World Congress में पेश किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक कैमरा फोकस्ड स्मार्टफोन होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Upcoming Smartphones in 2024 : OnePlus, Samsung, Apple, Honor and Asus will launch their flagship phones in the new year.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X