Oneplus, Redmi और Realme के इन फोन्स की भारत में जल्द होने जा रही एंट्री, पहले ही जान लें सबकुछ
Upcoming smartphones: अक्टूबर स्मार्टफोन लवर्स के लिए काफी खास है। इस महीने Samsung Galaxy S23 FE, Oppo Find N3 Flip और Google Pixel 8 सीरीज जैसे धांसू स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस महीने के आकिर तक Oneplus, Realme और Redmi जैसे ब्रांड के फोन्स को पेश किया जाएगा। तो आईए आपको इस आर्टिकल में जल्द लॉन्च किए जानें वाले फोन्स की कीमत और स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
OnePlus Open
वनप्लस के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open की जल्द एंट्री होने वाली है। कई धांसू फीचर्स के साथ वनप्लस ओपन स्मार्टफोन 19 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को ओप्पो और वनप्लस की साझेदारी में तैयार किया गया है। जिसमें ग्राहकों को सिग्नेचर फीचर्स Hasselblad ट्यून्ड कैमरा सिस्टम, अलर्ट स्लाइडर और क्लीन OxygenOS मिलने की उम्मीद है। वनप्लस ओपन को स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। जिसमें 18GB तक रैम और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। यह स्मार्टफोन पेरिस्कोप ज़ूम लेंस वाला कंपनी का पहला हैंडसेट होगा। जिसके सभी कैमरे Hasselblad ब्रैंडिंग के लाए जाएंगे। इस फोन का सीधा मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद Samsung Galaxy Z Fold 5 से माना जा रहा है।
Realme GT 5
इसके अलावा रियलमी अपना GT 5 Series भी जल्द लॉन्च कर सकता है। रियलमी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इसके बैक पैनल पर एक यूनीक लाइटिंग सिस्टम दिए जानें की उम्मीद है। अपने इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए, कंपनी इसमें 5,300mAh की बैटरी दे सकती है, 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाई जा सकती है।

Xiaomi 14
शाओमी ने हाल ही में अपने आगामी सीरीज Xiaomi 14 को HyperOS के साथ पेश करने का खुलासा किया है। इस स्मार्टफोन को लेकर सामने आई रिपोर्ट के अनुसार इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में Leica-ट्यून्ड कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। कुछ लीक की मानें तो Xiaomi 14 को स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है। इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला शाओमी का ये फोन दुनिया का पहला फोन होगा। नए फीचर्स और कस्टमाइजेशन ऑप्शन के साथ शाओमी 14 में ग्राहकों को एक अलग एक्सपीरियंस मिलेगा।

Redmi Note 13 सीरीज
Redmi Note 13 सीरीज को हाल ही में चीनी बाजारों में पेश किया गया है। जिसके तहत Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro+ स्मार्टफोन को पेश किया गया है। अब इस सीरीज को जल्द भारतीय बाजारों में पेश किए जानें की उम्मीद है। रेडमी नोट 13 प्रो+ की बात करें तो इस सीरीज का पहला फोन है जो कर्व्ड AMOLED स्क्रीन के साथ आएगा। इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। रेडमी नोट 13 सीरीज के रियर पैनल को कंपनी ने रीडिजाइन किया है। इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं Redmi Note 13 Pro+ को 200 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा के साथ लाया जाएगा। इसके अलावा IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आने वाला यह कंपनी की मिड-रेंज रेडमी नोट सीरीज पहला स्मार्टफोन होगा।


Click it and Unblock the Notifications








