नवंबर में लॉन्च होंगे प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स, जानें कौन बनेगा आपका फेवरेट
Upcoming Smartphone: अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा इतजार कर लेना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। नवंबर का महीना स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए रोमांचक साबित होने वाला है, क्योंकि iQOO , Motorola, Vivo और Realme जैसे ब्रांड अपने नए फोन्स लॉन्च करने जा रहे हैं।
अगले महीने कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की धमाकेदार एंट्री होने वाली है, जो आपको कई नए ऑप्शन ऑफर करेंगे। तो चलिए आगे आपको Upcoming Smartphones की लिस्ट बताते हैं। साथ ही इनमें मिलने वाले सभी फीचर्स से भी रूबरू करवाते हैं।

iQOO 13- सबसे पहले बात करते हैं, iQOO 13 की, फोन के जल्द ही भारत में लॉन्च होने की भी पुष्टि हो चुकी है, लेकिन डेट का खुलासा होना बाकी है। आईक्यू का यह नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite SoC पर काम करेगा, जिसे Q2 गेमिंग चिपसेट के साथ जोड़ा जाएगा।
इसमें16GB रैम और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। इतना ही नहीं इस फोन में 6150mAh की बैटरी के साथ 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

OPPO Find X8 - इसके बाद ओप्पो भी अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन नवंबर में लॉन्च करने के लिए तैयार है। जिसे OPPO Find X8 के नाम से पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है, और अब इसे भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इसमें MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट के साथ 16GB की रैम का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा आपको इसमें 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
Redmi 14C 5G- रेडमी भी नवंबर में अपना नया हैंडसेट Redmi 14C 5G को लॉन्च करने वाली है। इसमें ग्राहकों को 6.88 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर के साथ 8GB की रैम का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।
Realme GT 7 Pro- रियलमी भी अगले महीने अपने Realme GT 7 Pro को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन को कंपनी Qualcomm Snapdragon 8 Elite के साथ पेश कर सकती है। जिसमें 16GB तक की रैम, 6500mAh की बैटरी के साथ 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
POCO C75 5G- इसके अलावा पोको भी नवंबर में अपना नया हैंडसेट POCO C75 5G को लॉन्च करने जा रहा है। पोको के नए स्मार्टफोन में ग्राहकों को Mediatek Helio G85 चिपसेट के साथ 8GB तक रैम मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही इसे 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








