Home
Mobile

Upcoming Mobile 2024: जनवरी में ये दमदार स्मार्टफोन होने जा रहे लॉन्च, पहले ही जान लें कीमत व फीचर

Upcoming Mobile 2024: अगर आप भी स्मार्टफोन के शौकीन हैं, तो आने वाला नया साल आपके लिए खास हो सकता है। साल की शुरूआत में ही कई कंपनियां अपने-अपने नए हैंडसेट्स लॉन्च करने जा रही हैं। जिसमें बजट रेंज, मिड रेंज से लेकर फ्लैगशिप और प्रीमियम तक के फोन शामिल हैं। तो चलिए आपको आगे जनवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं। जो कई बेहतरीन फीचर्स से लैस होंगे।
इन फोन्स की होने जा रही धमाकेदार एंट्री

Upcoming Mobile 2024: जनवरी में ये दमदार स्मार्टफोन होने जा रहे लॉन्च

जनवरी के पहले हफ्ते में स्मार्टफोन मेकर कंपनी रेडमी और वीवो अपने-अपने फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने जा रहे हैं। आपको बता दें, रेडमी 4 जनवरी को Redmi Note 13 सीरीज को भारतीय बाजार में पेश करेगी जिसके तहत कंपनी अपने तीन नए हैंडसेट Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro Plus को ला रही है। इसी दिन Vivo भी अपने X100 सीरीज से पर्दा उठाने जा रही है। जिसके तहत दो स्मार्टफोन vivo X100 और vivo X100 Pro स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा।

Vivo X100 सीरीज की खासियत

वीवो अपने इस सीरीज के दोनों मॉडल Vivo X100 और X100 Pro को 6.78 इंच की OLED LTPO कर्व्ड डिस्प्ले के साथ ला सकती है। जिसमें 120hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। प्रोसेसर की बात करें तो इन फोन्स को MediaTek Dimensity 9300 SoC चिपसेट के साथ लाया जाएगा। वीवो ने इस सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जो 50MP + 50MP + 64MP का होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बैटरी की बात करें तो इसके बेस मॉडल को 5000mAh की बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और प्रो मॉडल में 5000mAh की बैटरी के साथ 100W चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।

रेडमी नोट 13 सीरीज की खासियत

रेडमी के नोट 13 सीरीज के तहत पेश किए जाने वाले तीनों मॉडल की बात करें तो इसमें यूजर्स को 6.67 इंच की 1.5K एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके बेस मॉडल को कंपनी Dimensity 6080 चिपसेट दे सकती है। वहीं प्रो मॉडल को स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SOC और प्लस मॉडल को MediaTek Dimensity 7200 Ultra चिपसेट के साथ ला सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसते Redmi Note 13 Pro Plus हैंडसेट में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 200MP प्राइमरी कैमरा से लैस होगा। इसे पावर देने के लिए रेडमी ने इसमें 120W के फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 13 series is going to be launched in the first week of January, under which 3 smartphones Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro and Redmi Note 13 Pro Plus will be launched. Vivo will also launch Vivo X100 and Vivo X100 Pro smartphones under Vivo X100 series on January 4.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X